Thalapatthy Vijay Net Worth: विजय की संपत्ति जान रह जाएंगे दंग, सालाना कमाई घुम देगी माथा

Published : Feb 28, 2026, 06:02 AM IST

थलापति विजय को लेकर खबर आ रही हैं उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम उसने तलाक ले रही हैं। उन्होंने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में केस भी फाइल कर दिया है। हालांकि, तलाक पर विजय का फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। इसी बीच विजय की संपत्ति के बारे में बताते हैं।

PREV
16
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय

थलापति विजय साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन की रिलीज का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। इसी बीच जानते हैं विजय की नेटवर्थ, कार कलेक्शन, सालाना इनकम और फीस के बारे में।

26
थलापति विजय की संपत्ति

थलापति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर स्टार्स में से एक हैं। 2026 की रिपोर्ट्स की मानें तो वे 600 से 700 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। बता दें कि वे लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें... थलापति विजय की शादीशुदा जिंदगी में मचा हड़कंप, पत्नी ने फाइल किया तलाक-चौंकाने वाली है वजह

36
थलापति विजय की फीस

विजय एक फिल्म के लिए लगभग 100 करोड़ से 120 करोड़ फीस लेते हैं। वहीं, 2025-2026 की कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म के लिए 250 करोड़ से फीस ली है। इस रकम के बाद वे देश के सबसे ज्यादा फीस लेने स्टार्स में से एक बन गए हैं।

46
थलापति विजय का इनकम सोर्स

थलापति विजय सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों के जरिए करते हैं। इसके अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से भी तगड़ी कमाई करते हैं। बता दें कि उनकी सालाना इनकम 110 से 120 करोड़ के करीब है।

56
विजय का लग्जरी बंगला

विजय के बंगले की बात करें तो ये चेन्नई के नीलांकराई इलाके में है। कैसुअरीना ड्राइव पर विजय का शानदार सी-फेसिंग बंगला है। इसकी कीमत लगभग 70-80 करोड़ है।

66
विजय का कार कलेक्शन

विजय के गैराज में कई लग्जरी कारें खड़ी हैं। उनके पास रॉल्स रॉयस घोस्ट, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और एक्स6, ऑडी ए8एल, रेंज रोवर इवोक, फोर्ड मस्टैंग, वोल्वो एक्ससी90, मर्सिडीज बेंज जैसी कारें हैं। इनकी कीमत करोड़ों में हैं।

ये भी पढ़ें... Jana Nayagan Release: थलापति विजय की फिल्म पर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, रिलीज डेट रिवील

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories