थलापति विजय की शादीशुदा जिंदगी में मचा हड़कंप, पत्नी ने फाइल किया तलाक-चौंकाने वाली है वजह

Published : Feb 27, 2026, 07:04 PM IST

सुपरस्टार थलापति विजय को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शादी के करीब 27 साल बाद उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम तलाक ले रही है। इतना ही नहीं ताजा जानकारी की मानें तो उन्होंने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की है।

PREV
16
थलापति विजय की शादीशुदा जिंदगी खतरे में

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की शादीशुदा जिंदगी पर काले बादल मंडरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी संगीता सोरनलिंगम उनसे तलाक ले रही हैं।

26
विजय की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में दी तलाक की अर्जी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 27 फरवरी यानी शुक्रवार को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। हालांकि, इस मामले पर विजय का अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें... Jana Nayagan Release: थलापति विजय की फिल्म पर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, रिलीज डेट रिवील

36
संगीता ने विजय पर लगाया चौंकाने वाला आरोप

खबरों की मानें तो विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम द्वारा फैमिली कोर्ट नें दायर तलाक की अर्जी में उनपर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

46
कब हुई थी विजय-संगीता की शादी

विजय और संगीता सोरनालिंगम ने 25 अगस्त 1999 को शादी की थी। उनकी शादी में सभी बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। विजय क्रिश्चियन तो संगीता हिंदू हैं। हालांकि, कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन दिया था।

56
थलापति विजय-संगीता के कितने बच्चे

विजय और संगीता सोरनालिंगम के 2 बच्चे हैं। बेटे जेसन संजय विजय का जन्म 2000 में हुआ था। बेटी दिव्या साशा का जन्म 2005 में हुआ था। बता दें कि विजय का बेटा तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक डेब्यू कर चुका है।

66
कौन है थलापति विजय की पत्नी?

थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम हैं। वो श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है। विजय और संगीता की शादी को लगभग 27 साल हो चुके हैं। संगीता हमेशा लाइमलाइट से दूर रही। संगीता सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव रहती हैं।

ये भी पढ़ें... 8 बॉलीवुड स्टार्स की 18 फिल्मों के आएंगे सीक्वल, सबसे ज्यादा सनी देओल-अजय देवगन की मूवी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories