Published : Feb 27, 2026, 04:44 PM ISTUpdated : Feb 27, 2026, 04:48 PM IST
26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सिर्फ रॉयल सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि हाई-फैशन स्टेटमेंट बन गई। मिनिमल वेडिंग ट्रेंड्स मिनिमल के बीच कपल ने किलो के हिसाब से टेंपल गोल्ड ज्वेलरी पहन मैक्सिमलिज़्म को नई पहचान दे दी।
26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई इस शादी में दोनों ने पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी को भव्य अंदाज़ में कैरी किया। मांग टीका, आर्म कफ, पायल से लेकर कई भारी गहनों तक—दोनों ने अपने खास दिन पर सोने के आभूषणों से शाही छाप छोड़ी। NDTV को दिए इंटरव्यू में SHREE Jewellers के मैनेजिंग डायरेक्टर्स Abhishek Agarwal और Kaushik Kumar ने कहा, "हम हमेशा रश्मिका और विजय की कला के प्रशंसक रहे हैं, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानना और उनके इस जादुई दिन का हिस्सा बनना बेहद खास रहा। वे शानदार इंसान हैं, और इतने निजी समारोह की जिम्मेदारी मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। पूरे देश की तरह हम भी अब तक इस पल को महसूस कर रहे हैं।"
26
विजय देवरकोंडा का मैक्सिमलिस्ट अवतार
विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर रश्मिका को अपनी ‘बेस्ट फ्रेंड’ बताते हुए शादी की बात शेयर की, लेकिन सबका ध्यान उनकी मैक्सिमलिस्ट गोल्ड ज्वेलरी पर गया। SHREE Jewellers ने इंटरव्यू में कहा, "विजय देवरकोंडा की ज्वेलरी ने सजे-धजे दूल्हे की स्टाइलिंग को एक मजबूत पहचान दी, जो भारतीय शादियों में अब तक अपेक्षाकृत कम देखने को मिलती थी।"
ब्रांड ने आगे कहा, "एक पौराणिक राजा की गरिमा को दर्शाते हुए उनके गहनों में हाथी की आकृतियां (जो बुद्धिमत्ता का प्रतीक हैं) और बाघ के तत्व (जो फुर्ती का संकेत हैं) शामिल किए गए। पारंपरिक जड़ाई कला से प्रेरित पुष्प डिज़ाइन, डीप नक्षी नक्काशी और रवा डिटेलिंग ने गहनों को गहराई और शिल्पकारी का खास आयाम दिया।"
46
विजय देवरकोंडा की ज्वैलरी की पूरी डिटेल
विजय देवरकोंडा ने बड़े सिक्के के आकार के ईयर स्टड, चौड़ा कलाई कफ, दो नेकलेस (एक लंबा और एक छोटा), आर्म कफ, छोटी उंगली में अंगूठी और एंकल कड़ा पहना। ज्वैलर्स बताते हैं, "ऐसे दौर में जब पुरुषों की ज्वेलरी का चलन बढ़ रहा है, यह लुक मिनिमल दूल्हा स्टाइलिंग से अलग एक आत्मविश्वास भरा कदम है, जो आभूषणों को ताकत और शान के रूप में स्वीकार करता है।"
रश्मिका मंदाना ने शादी में कुल 11 गहने पहने, जिनमें चोकर के साथ पारंपरिक हारम, स्टेटमेंट झुमके, जड़ा बिल्ला, चंपासरालु, हाथफूल, माथापट्टी, नथ, चूड़ियां, बाजूबंद, कमरबंद और पायल शामिल हैं। ज्वैलर्स ने अपने बयान में कहा, "इस कलेक्शन में हाई-रिलीफ नक्षी वर्क और बारीक रवा ग्रैनुलेशन शामिल थी, जिसकी हर डिटेल को कुशल कारीगरों ने हाथों से तैयार किया। एंटीक मैट पॉलिश के साथ तैयार इन गहनों में विरासत से प्रेरित आभा थी। इन्हें इस तरह बनाया गया कि वे उनके व्यक्तित्व के साथ सहज रूप से मेल खाएं। उद्देश्य सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि पीढ़ियों तक चलने वाली विरासत बनाना था।"
66
10 महीने में तैयार हुई VIROSH की शाही ज्वैलरी
ब्रांड ने इंटरव्यू में बताया, "हमने दक्षिण भारतीय वास्तुकला की भव्यता से प्रेरणा ली, जो इस संस्कृति को खूबसूरती से परिभाषित करती है। रश्मिका का ब्राइडल लुक एक जीवित देवी की आभा पर आधारित था, जबकि विजय का लुक एक सम्राट राजा की उपस्थिति को दर्शाता है।" ब्रांड के मुताबिक, पूरे डिजाइन और कस्टमाइजेशन की प्रक्रिया में कॉन्सेप्ट से लेकर ट्रायल और अंतिम रूप देने तक करीब 10 महीने लगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।