Toxic Deal Update: यश की ‘टॉक्सिक’ ने मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस जंग से पहले कर डाली बंपर कमाई

Published : Feb 27, 2026, 02:31 PM IST

यश की फिल्म टॉक्सिक इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म को देखने के लिए हर कोई बेताब हो रहा है। मूवी से जुड़ी अपडेट्स सामने आती रहती हैं। इसी बीच एक ताजा जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर फैन्स का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

PREV
16
यश की फिल्म टॉक्सिक

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और फैन्स का उत्साह भी बढ़ रहा है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इसे गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है।

26
यश की टॉक्सिक ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों

यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही बंपर कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने अब तक तकरीबन 300 करोड़ की कमाई रिलीज से पहले कर ली है।

ये भी पढ़ें... Toxic Runtime: कितनी लंबी है यश की फिल्म, 600Cr के बजट वाली फिल्म में 5 हसीनाओं का तड़का

36
यश की टॉक्सिक की धांसू डील

खबरों की मानें तो यश की फिल्म टॉक्सिक अपनी शानदार डील्स की वजह से चर्चा में हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश-तेलंगाना मार्केट में दिल राजू के बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के साथ 120 करोड़ का डिस्ट्रीब्यूशन सौदा हुआ है। वहीं, ओवरसीज के सबसे बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स फर्स फिल्म ने भी इससे हाथ मिलाया। इस डील के तहत 105 करोड़ एडवांस के तौर पर कमीशन बेसिस पर सुरक्षित किए हैं।

46
टॉक्सिक की एक और डील हुई लॉक

यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की तमिलनाडु डिस्ट्रीब्यूशन डील 63 करोड़ एडवांस कमीशन बेसिस पर लॉक हुई है। हाल के सालों में इसे इस टेरीटरी की सबसे बड़ी डील्स में से एक माना जा रहा है।

56
मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर के साथ रिलीज होगी टॉक्सिक

बताया जा रहा कि फिल्म टॉक्सिक को तमिलनाडु में मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर स्ट्रैटेजी के साथ रिलीज किया जाएगा ताकि मार्केट में पकड़ मजबूत बनी रहे। चेन्नई में थिंक स्टूडियोज, चेंगलपट्टू एरिया में व्हाइट नाइट्स, कोयंबटूर, नॉर्थ और साउथ आर्कोट के साथ तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सर्किट की कमान एस पिक्चर डिस्ट्रीब्यूशन संभालेंगे। इसी तरह अन्य सिटीज के लिए भी स्टेटजी बनाई गई हैं।

66
टॉक्सिक की होगी धुरंधर 2 से टक्कर

बता दें कि यश की टॉक्सिक और रणवीर सिंह की धुरंधर 2  एक ही दिन यानी 19 मार्च सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। यश की फैन फॉलोइंग धांसू है और रणवीर की धुरंधर का पहला पार्ट पहले ही गदर मचा चुका है। ये देखना मजेदार होगा कि कौन ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करती है। 

ये भी पढ़ें... TOXIC Villain Look Out: यश की टॉक्सिक मूवी में 2 खूंखार विलेन, सामने आए 2 नाम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories