VIROSH वेडिंग तस्वीरों का सोशल मीडिया पर तूफान, लाइक्स की रेस में 4 सेलिब्रिटी कपल्स ढेर

Published : Feb 27, 2026, 06:11 PM IST

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने 2 रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शादी के फोटोज शेयर की, जो तेजी से वायरल हुई। फैन्स ने दोनों की वेडिंग फोटोज पर जमकर कमेंट्स करते हुए लाइक किया। 

PREV
16
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा वेडिंग

2026 की मोस्ट चर्चित शादी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रही। कपल ने उदयपुर में 7 फेरे लेकर एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। आपको बता दें कि दोनों की शादी की फोटोज को सोशल मीडिया पर अब तक के सबसे ज्यादा लाइक्स मिले। जानते हैं अन्य कपल्स के बारे में भी।

26
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना की शादी की फोटोज को इंस्टाग्राम पोस्ट को अब तक 20.3 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। 50 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, ये पोस्ट अब प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी वेडिंग अनाउंसमेंट फोटो बन गई है।

ये भी पढ़ें... Rashmika Mandanna Wedding Look: दुल्हन रश्मिका का ब्राइडल लुक क्यों है खास? 5 प्वाइंट में समझें

36
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर 15.8 मिलियन लाइक्स मिले।

46
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को मुंबई स्थित अपने घर पर शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर 12.5 मिलियन लाइक्स मिले।

56
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के फोर्ट बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंसेस रिसॉर्ट में शादी की थी। उनकी शादी की फोटोज को इंस्टाग्राम पर 12.1 मिलियन लाइक्स मिले।

66
रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर, 2018 को शादी की। कपल ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। दीपिका के इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की तस्वीरों को 63 लाख लाइक्स मिले थे।

ये भी पढ़ें... Virosh Wedding: वरमाला से फेरे तक...रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की 9 PHOTOS

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories