
Rashmika-Vijay Viral Post: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को कई सालों तक प्राइवेट रखा, लेकिन शादी के बाद अब उनकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही अपनी शादी के एक महीने पूरे होने पर यह न्यूली वेड कपल आंध्र प्रदेश के भक्त आंजनेय स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचा। अपने फेवरेट जोड़े को देख वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान कपल ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
शादी के एक महीने पूरे होने पर विजय देवरकोंडा ने एक खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपनी शादी और संगीत सेरेमनी की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, साथ ही हैदराबाद में हुए रिसेप्शन का एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो भी पोस्ट किया। अपने मैसेज में विजय ने लिखा कि जिंदगी में कुछ खास पल ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन पलों को दिल से जिया जाए, तो उनकी यादें हमेशा खुशी देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब काम पर लौटने से पहले वह उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने उनकी शादी को खास बनाया।
रश्मिका मंदाना ने भी इस मौके पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि शादी को एक महीना हो गया है। उनके लिए शादी हमेशा एक दूर की बात लगती थी, लेकिन अब यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है। उन्होंने उन महिलाओं का खास धन्यवाद किया, जिन्होंने इस सफर में हर कदम पर उनका साथ दिया। रश्मिका ने कहा कि यह प्यार हमेशा के लिए है।
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद, 4 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। शादी के बाद इस कपल ने अपने फैंस के साथ खुशी बांटने के लिए खास पहल की। उन्होंने देश के कई शहरों- जैसे भोपाल, मुंबई, दिल्ली, जयपुर, चेन्नई, बेंगलुरू समेत कई जगहों पर मिठाइयां बंटवाईं। X (ट्विटर) पर शेयर किए गए नोट में कपल ने लिखा कि उनके फैंस हमेशा उनकी जिंदगी और प्यार का हिस्सा रहे हैं, इसलिए वे इस खुशी को सबके साथ बांटना चाहते हैं। कपल ने 1 मार्च को पूरे देश में मिठाइयों से भरे ट्रक भेजे और कई मंदिरों में अन्नदान भी किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।