Rashmika-Vijay Sangeet Video: संगीत में कपल का रोमांटिक डांस, दूल्हे की मां ने भी लूटी महफिल

Published : Feb 25, 2026, 12:53 PM IST
rashmika mandanna vijay deverakonda sangeet ceremony

सार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कुछ घंटों बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल उदयपुर की ग्रैंड होटल में सात फेरे लेगा। शादी 26 फरवरी को होगी। इसी बीच दोनों की शादी रस्में शुरू हो चुकी है। बता दें कि बीती रात धमाकेदार संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ।

2026 की मोस्ट अवेटेड वेडिंग यानी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी कर रहे हैं। 26 फरवरी को दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की संगीत सेरेमनी का आयोजन मंगलवार रात हुआ। बताया जा रहा है कि ये संगीत सेरेमनी काफी धमाकेदार रही। इसमें जहां रश्मिका-विजय ने अपनी रोमांटिक परफॉर्मेस से सबका दिल जीता, वहीं दूल्हे की मां माधवी ने जमकर डांस कर महफिल लूट ली।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा गुरुवार 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध रहे हैं। शादी से पहले की रस्में की शुरुआत धूमधाम से हुईं। मंगलवार 24 फरवरी को कपल ने एक ग्रैंड संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। कहा जा रहा है कि ग्रैंड सेरेमनी होने के बावजूद ये एक निजी समारोह था, जो परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। समारोह में तस्वीरें और वीडियो लेना बैन है, लेकिन संगीत समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सजावट दिखाई गई है। प्रोटोकॉल के कारण संगीत सेरेमनी की जगह का खुलासा नहीं किया गया। एक फैन पेज ने वीडियो क्लिप शूट किया है, जिसमें स्टेज तक जाने वाला रास्ता दिखाया गया है। वहीं किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में रश्मिका और विजय की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। हालांकि, रश्मिका या विजय की तरफ से अभी तक संगीत समारोह की कोई तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं किया गया है। जूम को सूत्र द्वारा की गई स्पेशल जानकारी के हिसाब से रश्मिका-विजय ने अपनी फिल्म गीता गोविंदम के गाने 'इंकेम इंकेम इंकेम कावाले'.. रोमांटिक डांस किया। बताया जा रहा है की दूल्हे की मां माधवी ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से महफिल लूट ली।

 

ये भी पढ़ें... VIROSH Wedding Update: एक ही दिन में 2 रीति-रिवाजों से शादी करेंगे रश्मिका-विजय

 

रश्मिका-विजय का वेडिंग मेन्यू

रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और विजय की शादी में मेहमानों को केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा। मेहमानों को स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा, जिसमें मेहमान नवाजी के तौर पर नारियल पानी भी शामिल है। समारोह को निजी रखने के लिए कपल ने रस्मों के दौरान फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। वेडिंग वेन्यू के आसपास अनधिकृत ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं है। साथ ही, समारोह स्थल के पास मीडिया के लिए होटल बुकिंग बंद कर दी गई है। शादी के बाद रश्मिका और विजय रिसेप्शन देंगे। हैदराबाद में रिसेप्शन 4 मार्च को होगा। मुंबई में रिसेप्शन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

 

ये भी पढ़ें... रश्मिका मंदाना के होने वाले ससुराल में कौन-कौन, क्या करते हैं सास-ससुर और देवर?

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

VIROSH Wedding Update: एक ही दिन में 2 रीति-रिवाजों से शादी करेंगे रश्मिका-विजय
Rajinikanth Upcoming Movies: 3 फिल्मों से रजनीकांत मचाएंगे गदर, एक 2026-2 आएंगी 2027 में