Mayank Pawar Passes Away: MTV Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार का निधन, फिटनेस जगत में शोक

Published : Feb 24, 2026, 05:07 PM IST
Mayank Pawar Passes Away: MTV Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार का निधन, फिटनेस जगत में शोक

सार

'स्प्लिट्सविला 7' फेम और फिटनेस ट्रेनर मयंक पवार का निधन हो गया है। वे 7 बार 'मिस्टर इंडिया' टाइटल होल्डर थे। उनके निधन का कारण अभी अज्ञात है। 25 फरवरी को उनकी शोक सभा रखी जाएगी।

रियलिटी टीवी स्टार और फिटनेस ट्रेनर मयंक पवार अब हमारे बीच नहीं रहे। मयंक को MTV के शो 'स्प्लिट्सविला सीजन 7' से पहचान मिली थी। उनके निधन की दुखद खबर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से दी गई। इस पोस्ट में उन्हें एक भाई, चैंपियन, मेंटॉर और प्रेरणा बताया गया, जो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

उपलब्धियां और प्रेरणादायक करियर

मयंक ने इस यूथ रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बाद खूब लोकप्रियता हासिल की थी। शो में उनके कॉन्फिडेंस और फिटनेस ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था। टीवी के अलावा, उन्होंने फिटनेस की दुनिया में भी अपनी एक मजबूत पहचान बनाई। मयंक सात बार 'मिस्टर इंडिया' के टाइटल होल्डर रहे और एक बार प्रतिष्ठित 'मिस्टर इंडिया' का खिताब भी जीता था, जो उनके समर्पण और अनुशासन को दिखाता है।

अचानक निधन से फैंस का दिल टूटा

मयंक पवार के अचानक निधन की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। उनके लिए एक शोक सभा बुधवार, 25 फरवरी, 2026 को वाल्मीकि मंदिर, संगम पार्क, राणा प्रताप बाग में शाम 5 बजे से 6 बजे तक रखी जाएगी। उनका जाना रियलिटी टीवी और फिटनेस जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। फैंस और साथी ट्रेनर लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

TOXIC Villain Look Out: यश की टॉक्सिक मूवी में 2 खूंखार विलेन, सामने आए 2 नाम
Vijay Deverakonda को बेटर हाफ कहने वाली कौन थी? शादी से पहले देखें 'Ex-GF' वर्जिनी संग 6 PHOTO