YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव

Published : Feb 24, 2026, 12:34 PM IST
alia bhatt film alpha

सार

यशराज फिल्म्स एक और स्पाई थ्रिलर लेकर आ रहा है, जिसका नाम अल्फा है। इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि ये ओटीटी पर रिलीज होगी, लेकिन लेटेस्ट जानकारी की मानें तो इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और मेकर्स ने ओटीटी के साथ करोड़ों की डील ठुकरा दी है।

यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म के ओटीटी नेटफ्लिक्स द्वारा ऑफर की गई 215 करोड़ की लीड रिजेक्ट कर दी है। इस रिजेक्शन के पीछे की वजह भी सामने आई, जो काफी चौंकाने वाली है। बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर शिव रवैल है और ये यशराज की स्पाई थ्रिलर की पहली फीमेल सेंट्रिक मूवी है। वैसे तो फिल्म 2025 में रिलीज होनी की, लेकिन VFX में देरी के कारण इसे पोस्टपोन करना पड़ा।

यशराज फिल्म्स से क्यों ठुकराई करोड़ी की डील?

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज की फिल्म अल्फा की घोषणा 2024 में की गई थी और इसे 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन पोस्टपोन कर दिया गया था। इसी बीच खबर आई थी कि यशराज की फिल्में फ्लॉप होने की वजह से अल्फा को सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा और इसके लिए नेटफ्लिक्स ने 215 करोड़ की डील ऑफर की थी। वहीं, ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म ओटीटी पर नहीं बल्कि सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज की जाएगी। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो यशराज फिल्म्स को नेटफ्लिक्स के साथ 215 करोड़ की स्ट्रीमिंग डील मिली थी। लेकिन प्रोडक्शन कंपनी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और कहा कि वो इसे सिनेमाघरों में ही पहले रिलीज करेंगे। YRF के स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट में बताया कि अल्फा थिएटर्स में ही रिलीज होगी। उन्होंने फिल्म के सीधे OTT पर आने की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि इसे गलत तरह से पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बनी है, इसलिए पहले ओटीटी पर स्ट्रीम नहीं होगी।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 में 'बड़े साब' पर सस्पेंस खत्म, रणवीर सिंह की फिल्म में इस एक्टर की सरप्राइज एंट्री

फिल्म अल्फा के बारे में

डायरेक्टर शिव रवैल की फिल्म अल्फा को स्पेशल तौर पर बनाया गया है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। इनके अलावा मूवी में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। बताया जा रहा है कि बॉबी फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। इनमें जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर देखने को मिलने वाला है। ये फिल्म इसी साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म का बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है। आपको बता दें कि 2025 में आई यशराज की फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें... OTT पर फरवरी के आखिरी वीक में धमाका, 10 फिल्में-वेब सीरीज से होगा फुल एंटरटेनमेंट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा में कौन है बड़ा, दूल्हा-दुल्हन के एज में कितना गैप?
7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!