Rashmika Mandanna को क्या कहकर बुलाते हैं विजय देवरकोंडा के भाई, तेलुगु में भाभी को क्या कहते हैं?

Published : Feb 27, 2026, 08:10 AM ISTUpdated : Feb 27, 2026, 08:24 AM IST

रश्मिका मंदाना ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से शादी कर ली है। 26 फ़रवरी को उदयपुर की अरावली पहाड़ियों में स्थित एक होटल में उनकी वेडिंग सेरेमनी हुई। क्या आप जानते हैं कि विजय देवरकोंडा के भाई आनंद रश्मिका को क्या कहकर बुलाते हैं?

PREV
15
विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के लिए छू लेने वाला पोस्ट

Anand Deverakonda ने शादी की एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, "कई बार ऐसा हुआ जब फैंस ज़ोर से पूछते थे, 'वदिना, एला उन्नारु?' (वदिना कैसी हैं?) और मुझे समझ ही नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं। आज मेरे भाई की शादी हो गई है और मुझे अपनी वदिना के रूप में बेहद पॉजिटिव और दयालु इंसान मिली हैं। मैं दुआ करता हूं कि वे दोनों पूरी ज़िंदगी यूं ही मुस्कुराते रहें। साथ के इस खूबसूरत सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं!"

25
क्या होता है वदिना का मतलब?

वदिना तेलुगु शब्द है और वहां इसका मतलब बड़े भाई की पत्नी यानी भाभी होता है। वैसे अगर इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी की मानें तो इस शब्द का इस्तेमाल पति की बड़ी बहन के लिए भी किया जाता है। लेकिन आनंद देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के मामले में वदिना का अर्थ भाभी है।

यह भी पढ़ें : VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना की फैमिली में कौन-कौन? विजय देवरकोंडा के ससुराल की PHOTOS

35
उदयपुर में शाही अंदाज़ में हुई रश्मिका-विजय की शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। समारोह को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया। शादी की रस्में 23 फरवरी से शुरू हुईं और तीन दिन तक जश्न का माहौल रहा। शादी Mementos by ITC Hotels में हुई, जो उदयपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है। प्राकृतिक खूबसूरती और रॉयल सजावट ने सेरेमनी को और खास बना दिया।

45
The Wedding of Virosh नाम से हुआ सेलिब्रेशन

शादी से पहले विजय-रश्मिका ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए ऐलान किया था कि उनकी वेडिंग का नाम ‘The Wedding of Virosh’ होगा। ‘विरोश’ नाम फैंस ने प्यार से दिया था, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का असली नाम क्या है? 

55
रश्मिका- विजय का रिश्ता 9 साल पुराना

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का रिश्ता 9 साल पुराना है। 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर दोनों पहली बार मिले थे, जहां से उनकी दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों सितारों ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद स्थित विजय के घर पर निजी समारोह में सगाई की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories