विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने उदयपुर में 2 रीति-रिवाजों से शादी की। दोनों ने वरमाला से लेकर सात फेरों तक की फोटोज शेयर की हैं। इसी बीच आपको विजय की सबसे कमाऊ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं।
विजय देवरकोंडा की सबसे कमाऊ फिल्म है गीता गोविंदम, जो 2018 में रिलीज हुई थी। रश्मिका मंदाना के साथ वाली इस फिल्म का बजट 20 करोड़ था और इसने 127 करोड़ का बिजनेस किया था। विजय ये इकलौती 100 करोड़ी फिल्म है। ये ब्लॉकबस्टर रही।
27
फिल्म किंगडम
2025 में विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम बॉक्स ऑफिस पर एवरेज से भी कम रही। भाग्यश्री बोरसे के साथ वाली इस फिल्म का बजट 90 करोड़ था और इसने 84.2 करोड़ कमाए थे।
विजय देवरकोंडा की फिल्म माहानती 2018 में रिलीज हुई थी। कीर्ति सुरेश के साथ वाली इस फिल्म का बजट 25 करोड़ था और इसने 84 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
47
फिल्म खुशी
विजय देवरकोंडा और सामांथा रूथ प्रभु की फिल्म खुशी 2023 में रिलीज हुई थी। एवरेज से भी कम रही इस फिल्म का बजट 55 करोड़ था और इसने 77.4 करोड़ कमाए थे।
57
फिल्म लाइगर
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महा डिजास्टर रही। 90 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 60 करोड़ का कारोबार किया था।
67
फिल्म अर्जुन रेड्डी
विजय देवरकोंडा की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी में शालिनी पांडे लीड रोल में थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का बिजनेस किया था। इसका बजट 8 करोड़ था। फिल्म 2017 में आई थी।
77
फिल्म टैक्सीवाला
2018 में आई विजय देवरकोंडा की ब्लॉकबस्टर फिल्म टैक्सीवाला का बजट 5 करोड़ था। इसने 38 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में उनके साथ मालविका नायर थी। वहीं, 2019 में आई फिल्म डियर कामरेड फ्लॉप रही और 35 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 37 करोड़ कमाए। 2016 में आई पेल्ली चूपुलु ब्लॉकबस्टर रही और इसने 30 करोड़ कमाए थे। इसका बजट 2 करोड़ था। 2018 में आई फिल्म नोटा फ्लॉप रही। 30 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 24 करोड़ कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।