Rashmika-Vijay Wedding Card: इनविटेशन बॉक्स में छुपा है बड़ा सरप्राइज, खोलते ही लगेगा झटका

Published : Feb 19, 2026, 03:03 PM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच दोनों की शादी का इनविटेशन कार्ड सामने आया है। ये सिर्फ एक कार्ड नहीं बल्कि ढेर तोहफों से भरा गिफ्ट हैंपर हैं। 

PREV
17
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल के घरवालों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। फैन्स अपने फेवरेट स्टार कपल की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

27
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का वेडिंग कार्ड

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का वेडिंग कार्ड भी सामने आ गया है। ये वेडिंग इनविटेशन के साथ एक गिफ्ट हैंपर हैं। इस वेडिंग कार्ड के बॉक्स पर दोनों के नाम के इनिशियल शब्द वी और आर लिखा हुआ है।

ये भी पढ़ें... कौन है ये क्यूट सी बच्ची? दे चुकी बैक टू बैक 15 HIT- अब बनने जा रही दुल्हन

37
खास है रश्मिका-विजय के वेडिंग कार्ड हैंपर

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों के बीच एक वेडिंग इनविटेशन बॉक्स तेजी से वायरल हो रहा है। इसे एक प्रीमियम गिफ्ट हैंपर की तरह डिजाइन किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बॉक्स को खास तरीके से तैयार किया है।

47
क्या हैं रश्मिका-विजय के वेडिंग कार्ड हैंपर में

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग कार्ड हैंपर में परफ्यूम के साथ बॉक्स में हैंड और फुट क्रीम भी शामिल है। इसमें विजय के फैशन लेबल से जुड़ी एक स्टाइलिश Rowdy ब्रांड की टी-शर्ट भी है। साथ ही प्रीमियम काजू का एक डिब्बा भी है।

57
कब है विजय-रश्मिका की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न 24 फरवरी से शुरू होगा जो 26 फरवरी तक चलेगा। कपल 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे। गेस्ट लिस्ट काफी छोटी है और इसमें सिर्फ घरवाले और बहुत ही करीबी शामिल होंगे।

67
रश्मिका-विजय की प्राइवेट वेडिंग

बताया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पूरी तरह से प्राइवेट होगी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी सेलिब्रिटी को नहीं बुलाया जाएगा। कपल पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करेंगे।

77
कब होगा रश्मिका-विजय का वेडिंग रिसेप्शन

रश्मिका-विजय शादी के बाद हैदराबाद की ताज कृष्णा होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। इसमें बॉलीवुड और साउथ स्टार्स के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों काम से एक महीने का ब्रेक लेंगे और पर्सनल टाइम स्पेंड करेंगे।

ये भी पढ़ें... ना स्टार्स-ना मोबाइल, विजय-रश्मिका का वेडिंग प्लान आउट-एक फैसला है चौंकाने वाला

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories