VIROSH Wedding Muhurt: क्या हो गई विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी? कितने बजे का था मुहूर्त

Published : Feb 26, 2026, 09:07 AM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। सालों तक रिश्ते को निजी रखने के बाद 'VIROSH' अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बनेंगे। सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में तेलुगु रीति से शादी, जबकि शाम को कोडवा परंपरा निभाई जाएगी।

PREV
15
क्या शादी के बंधन में बढे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे तय किया गया था। अगर यह सही है तो इस पवित्र घड़ी में दोनों आधिकारिक रूप से विवाह बंधन में बंध चुके हैं और सेरेमनी तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी हुई। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें : VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना की फैमिली में कौन-कौन? विजय देवरकोंडा के ससुराल की 6 PHOTO

25
विजय-रश्मिका की दो परंपराओं में शादी

VIROSH Wedding की खास बात यह है कि सेरेमनी में दो अलग-अलग परंपराओं का पालन किया जा रहा है। सुबह तेलुगु हिंदू रीति से विवाह और फिर शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई जाएंगी, जो रश्मिका मंदाना की सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान है।

35
उदयपुर में रश्मिका-विजय का शाही वेडिंग सेलिब्रेशन

पिछले तीन दिनों से स्टार कपल राश्मिका मंदाना और विजय देवरकोड़ा उदयपुर में मौजूद है। प्री-वेडिंग की शुरुआत खास जापानी डिनर से हुई। इसके बाद मेहमानों के लिए वॉलीबॉल और क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। अगले दिन भव्य संगीत नाइट रखी गई, जिसमें रश्मिका ने अपने हिट गाने'अंगारों का अंबरसर' पर डांस कर माहौल बना दिया। संगीत के साथ कपल की हल्दी भी हुई।

यह भी पढ़ें : Vijay Deverakonda की पहली गर्लफ्रेंड कौन, जो उन्हें कहने लगी थी उन्हें बेटर हाफ?

45
कैसे शुरू हुई ‘VIROSH’ की लव स्टोरी?

रश्मिका और विजय की मुलाकात 2018 में फिल्म Geetha Govindam के सेट पर हुई। फिल्म की जबरदस्त सफलता ने दोनों को तेलुगु सिनेमा की पसंदीदा जोड़ी बना दिया। इसके बाद 2019 में Dear Comrade में साथ नजर आए। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती भी चर्चा में रही। डिनर डेट, वेकेशन और इंडस्ट्री इवेंट्स में साथ दिखने के बावजूद दोनों ने रिश्ते पर खुलकर कभी कुछ नहीं कहा।

55
विजय-रश्मिका की सालों की चुप्पी के बाद होगा आधिकारिक ऐलान

कई सालों तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध रहे हैं। फैंस बेसब्री से दूल्हा-दुल्हन के पहले लुक का इंतजार कर रहे हैं। ‘VIROSH’ की यह शादी साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित वेडिंग बन चुकी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories