Renu Sudhi Health Update: कैंसर की जानकारी सामने आने के बाद से रेनु सोशल मीडिया के जरिए अपने इलाज और कीमोथेरेपी से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने 5वीं कीमोथेरेपी से जुड़ा वीडियो भी पोस्ट किया था।
Bigg Boss फेम रेनु सुधी की हालत गंभीर, ICU में हुईं भर्ती, 5 बार हो चुकी कीमो
‘बिग बॉस मलयालम 7’ की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी रेनु सुधी को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। रेनु इस वक्त अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी उनकी दोस्त और ‘बिग बॉस मलयालम 7’ की कंटेस्टेंट रहीं सारिका केबी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। रेनु कैंसर का इलाज करा रही हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी 5वीं कीमोथेरेपी पूरी की थी।
26
5वीं कीमो के बाद बिगड़ी तबीयत
सारिका के मुताबिक, रेनु की हालत 5वीं कीमोथेरेपी के बाद काफी बिगड़ गई। उन्हें कोट्टायम के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सारिका ने बताया कि रेनु का प्लेटलेट काउंट काफी तेजी से गिर गया है और डॉक्टरों ने उनकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगली कीमोथेरेपी को लेकर चिंता जताई है। सारिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि रेनु की बहन ने उन्हें फोन करके उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लोगों से रेनु के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।
36
डॉक्टरों ने अगली कीमो को लेकर जताई चिंता
सारिका के अनुसार, डॉक्टरों ने कहा है कि रेनु फिलहाल एक और कीमोथेरेपी सहन करने की स्थिति में नहीं हैं। उनकी हालत इतनी कमजोर है कि अस्पताल प्रशासन भी इस समय अगली कीमोथेरेपी का जोखिम नहीं लेना चाहता। सारिका ने यह भी बताया कि पहले कीमो सेशन के बाद रेनु कुछ समय आराम करने के बाद फिर से वीडियो बनाने लगती थीं, लेकिन 5वीं कीमो के बाद उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई। वह खाना नहीं खा पा रही हैं और उनके शरीर में पीआईसीसी लाइन लगाई गई है।
46
रेनु को है स्टेज 3 कैंसर
रेनु सुधी ने इसी साल जून में पहली बार अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें स्टेज 3 कैंसर है। रेनु के मुताबिक, उन्हें महज 15 साल की उम्र में ब्रेस्ट में एक गांठ महसूस हुई थी। उस समय उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया था और बाद में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें भविष्य में इसके कैंसर में बदलने की संभावना के बारे में बताया था। अपने एक इंटरव्यू में रेनु ने बताया था कि पति की मौत के बाद उन्होंने दोबारा जांच कराई। मैमोग्राम और बायोप्सी के बाद उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें इलाज शुरू करने की सलाह दी और कीमोथेरेपी शुरू हुई।
56
पहले भी कीमो के बाद ICU में रह चुकी हैं
रेनु इससे पहले भी कीमोथेरेपी के बाद आईसीयू में भर्ती हो चुकी हैं। जुलाई में उन्होंने बताया था कि दूसरी कीमोथेरेपी के बाद उन्हें करीब 5 दिन आईसीयू में रहना पड़ा था। उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें दर्द, कमजोरी, उल्टी और काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया था कि आगे कई और कीमो सेशन और उसके बाद ऑपरेशन होना था। अब 5वीं कीमो के बाद उनकी तबीयत फिर से गंभीर हो गई है।
66
बिग बॉस के बाद मिली थी पहचान
रेनु सुधी का असली नाम रेश्मा पी. थैंकाचन है। वह ‘बिग बॉस मलयालम 7’ का हिस्सा रही हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रेनु दिवंगत कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट कोल्लम सुधी की पत्नी थीं, जिनकी जून 2023 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों का एक बेटा है।
कैंसर की जानकारी सामने आने के बाद से रेनु सोशल मीडिया के जरिए अपने इलाज और कीमोथेरेपी से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने 5वीं कीमोथेरेपी से जुड़ा वीडियो भी पोस्ट किया था। फिलहाल रेनु आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी दोस्त सारिका ने फैंस और चाहने वालों से उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।