
Republic Day 2026: भारत में हर शख्स में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा होता है। फिल्में जो सामाज का ही आइना होतीै हैं, उनमें भी देशप्रेम की झलक दिखाई देती हैं। बॉलीवुड में ऐसे खूब फिल्में बनाई जाती हैं, जिनमें देश के प्रति प्रेम और बलिदान को प्रदर्शित किया जाता है। यहां हम कुछ ऐसे गानों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। जो आपके राष्ट्रीय पर्व को सेलीब्रेट करने के अंदाज को बदल देगा।
प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद की कलम से निकला ये गीत देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले जज़्बे को दर्शाता है। जोश, एकता और बलिदान की भावना से लवरेज यह गाना युवाओं में देशप्रेम की ज्वाला जगाता है और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के मौकों पर ऊर्जा से भर देता है।
यह एक कालजयी रचना है, जो भारत माता के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। लता मंगेशकर और मोहम्मद अज़ीज़ की आवाज़ में यह सॉन्ग गर्व और भावुकता को महसूस कराता हैं। नूतन, दिलीपकुमार, जैकी श्रॉफ जैसे धुरंधर कलाकारों पर पिक्चराइज यह देशभक्ति वाला गाना दिलों में जोश भर देता है।
आमिर खान की क्लासिक मूवी में रंग दे बसंती को भी शामिल किया जाता है। इसका टाइटल ट्रैक आज़ादी, बलिदान और युवाओं की जिम्मेदारी भरे अहसास को दर्शाता है। इसमें क्रांति की जो भावना दिखाई गई है, वो सोए हुए ज़मीर को झकझोरती है। यह गाना देश के बहुरंगी संस्कृति को भी दर्शाता है।
ऑस्कर विनर संगीतकार ए.आर. रहमान के संगीत में रचाबसा स्वदेस फिल्म का गाना ये जो देश है मेरा..प्रवासी भारतीयों को वापस अपने देश से जोड़ता है। शाहरुख खान पर पिक्चराइज यह गया यह गाना भारत की मिट्टी, अपनापन और घर लौटने के इमोशन को बेहद खूबसूरती से पेश करता है।
एआर रहमान की तर्ज पर बनाया गया यह गाना नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, संघर्ष और आज़ादी की लड़ाई को दर्शाता है। इसमें क्रांतिकारी भावना और आत्मसम्मान की झलक देखने को मिलती है। इसमें आज़ादी का मूल्य और इसके लिए चुकाए गए बलिदान का एहसास होता है।
सनी देओल की वॉर ड्रामा मूवी का इस इमोशनल गाना की धुन अनु मलिक ने बनाई है। इस गीत में सीमा पर तैनात सैनिकों और उनके परिवारों की फीलिंग्स को दर्शाया गया है। देश की सीमा पर तैनात जवान कैसे अपने घर वालों को याद करते हैं....इसका बड़ा ही मार्मिक चित्रण इसमें पेश किया गया है।
एआर रहमान के प्रायवेट एल्बम कायह गीत भारत माता को समर्पित एक इमोशनल गीत है। रहमान की आवाज़ और बेजोड़ संगीत ने इसे कालजयी बना दिया है। यह गाना गर्व, सम्मान और देशभक्ति के इमोशन को मज़बूत करता है।
आमिर खान और काजोल की इस फिल्म में देस रंगीला गाना भारत की विविधता, संस्कृति को सेलिब्रेट करता है। गाने के बोल एकदम भारत की कहानी को बयां करने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।