रेहाना पंडित ने जीशान खान से ब्रेकअप पर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि रिश्ते में उनकी धार्मिक आस्था पर सवाल उठे और उन्हें इस्लाम कबूल करने का सुझाव दिया गया। जानें पूरा मामला।
टीवी एक्ट्रेस रेहाना पंडित इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अभिनेता जीशान खान के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर पहली बार कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रेहाना ने कहा कि यह रिश्ता उनके लिए काफी मुश्किल और इमोशनली रूप से परेशान करने वाला रहा। उन्होंने दावा किया कि रिश्ते के दौरान उनकी धार्मिक आस्था पर सवाल उठाए गए और उन्हें इस्लाम में धर्म परिवर्तन करने का सुझाव भी दिया गया।
25
‘रिश्ते ने मुझे काफी ट्रॉमा दिया’
रेहाना के मुताबिक, वह इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश कर रही थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें महसूस हुआ कि यह रिश्ता उन्हें वह नहीं दे रहा जिसकी उन्हें जरूरत थी। उन्होंने कहा कि वह ऐसे पार्टनर की तलाश में थीं जो मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ा रहे। एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि इस रिश्ते ने उन्हें काफी भावनात्मक चोट पहुंचाई और वह इसे निभाने को लेकर खुद पर भी सवाल उठाने लगी थीं।
35
धर्म को लेकर क्या बोलीं रेहाना?
रेहाना ने बताया कि रिश्ते में उनके विश्वास और धार्मिक आस्था को लेकर काफी बातचीत और आलोचना हुई। उनके मुताबिक, जीशान ने उन्हें इस्लाम कबूल करने को भी कहा, लेकिन इससे दोनों के बीच मतभेद और बढ़ गए। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि इस मामले में जीशान पर बाहरी प्रभाव था।
45
‘कुमकुम भाग्य’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
रेहाना और जीशान की मुलाकात टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ के सेट पर हुई थी। मई 2021 में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अक्टूबर 2021 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। दोनों के बीच करीब 10 साल का उम्र का अंतर था, लेकिन उस वक्त रेहाना ने कहा था कि उम्र उनके रिश्ते में कभी समस्या नहीं रही।
दोनों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव पहले भी सामने आए थे। अप्रैल 2023 में जीशान ने सोशल मीडिया पर रेहाना से अलग होने की बात कही थी और बताया था कि दोनों के बीच चीजें काम नहीं कर रही थीं। हालांकि, कुछ ही समय बाद दोनों ने इसे ब्रेक बताते हुए रिश्ते को एक और मौका दिया। मई 2024 में दोनों के दोबारा साथ आने की खबरें भी सामने आई थीं। उस दौरान जीशान ने बताया था कि दोनों अभी साथ हैं और अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक रोमांटिक वीडियो भी वायरल हुआ था। लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि रेहाना के धर्म परिवर्तन पर जीशान का अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।