भगवान पर फिल्म बनने का दौर चल रहा है। बड़े स्टार्स पौराणिक मूवी में अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। इसी में एक नाम विजय देवरकोंडा का भी जुड़ गया है, जो भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले हैं। आइए जानते मूवी के बारे में।

इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक पौराणिक और धार्मिक कहानियों पर फिल्में बनाने का सिलसिला तेज हो गया है। बड़े स्टार्स भी भगवानों के किरदार निभाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में वह भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जबकि सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। अब साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को लेकर भी ऐसी ही बड़ी खबर सामने आई है।

भगवान श्रीकृष्ण बनेंगे विजय देवरकोंडा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा गुजराती ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ के तेलुगु रीमेक में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा सकते हैं। पहले खबरें थीं कि इस फिल्म के तेलुगु वर्जन में राम चरण श्रीकृष्ण की भूमिका निभाएंगे। लेकिन अब उनका पत्ता साफ हो गया है। उनकी जगह रश्मिका मंदाना के पति विजय ले रहे हैं।

क्या है ‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ की कहानी?

‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ एक गुजराती भक्ति-प्रधान ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अंकित सखिया ने किया था। फिल्म में श्रद्धा, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े आध्यात्मिक अनुभव को कहानी का आधार बनाया गया है। मूल फिल्म में श्रुहद गोस्वामी ने लालो/भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। 'हनुमान अंश' की तरह इस मूवी की शुरुआत भी धीमी हुई थी। लेकिन बाद में यह वर्ड ऑफ माउथ के कारण मूवी हिट हो गई। इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर गुजराती सिनेमा में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

और पढ़ें: वेदांग रैना के साथ ब्रेकअप के बाद एक्स BF के पास लौटीं खुशी कपूर? जानें कौन हैं आकाश मेहता

कम बजट की फिल्म ने रचा इतिहास

इस मूवी को बनाने में करीब 50 लाख रुपए लगे थे। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इसी वजह से अब इस मूवी का तेलुगु रीमेक बन रहा है। बता दें कि विजय देवरकोंडा इससे पहले ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘खुशी’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके हैं। श्रीकृष्ण के रूप में देखने के लिए इनके फैंस उत्साहित हैं।

और पढ़ें: 'यह फिल्म नहीं सत्संग है'...कंगना रनौत ने ‘हनुमान अंश’ लेकर कही ये बड़ी बात