Kangana Ranaut On Hanuman Ansh movie: कंगना रनौत ने ‘हनुमान अंश’ की जमकर तारीफ की और इसे सिर्फ फिल्म नहीं, नीम करोली बाबा का सत्संग बताया। करीब 2 करोड़ की फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।
‘हनुमान अंश’ का बज सिनेमाघरों में बना हुआ है। जो भी लोग इस मूवी को देखकर हॉल से बाहर निकल रहे हैं, वो इसकी तारीफ किए बैगर नहीं रह पा रहे हैं। इसी में एक नाम अब बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत का भी जुड़ गया है। उन्होंने इस मूवी को देखकर अपना रिएक्शन दिया है। नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म की एक्ट्रेस ने जमकर तारीफ की है।
कंगना ने फिल्म को बताया ‘सत्संग’
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर ‘हनुमान अंश’ की तारीफ करते हुए लिखा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक सत्संग जैसा अनुभव है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील भी की। कंगना के मुताबिक, फिल्म में नीम करोली बाबा की आध्यात्मिकता और उनके जीवन से जुड़े पहलुओं को जिस तरह पेश किया गया है, वह दर्शकों को भीतर तक प्रभावित कर सकता है।
‘थेरेपी छोड़ो, फिल्म देखो’ वाली बात क्यों कही?
कंगना ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे मानसिक सुकून से भी जोड़ा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में दर्शकों को सलाह दी कि अगर वे तनाव में हैं तो फिल्म देखने का अनुभव उन्हें राहत दे सकता है।

₹2 करोड़ के बजट में 50 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी खासियत इसका बजट और कमाई का अंतर है। करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। फ्रेश रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म भारत में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में इसका इंडिया नेट कलेक्शन 55 करोड़ रुपए से ज्यादा और ग्रॉस कलेक्शन करीब 65 करोड़ रुपए बताया गया है।
और पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ में किसने किया नीम करोली बाबा का रोल? फिल्म मिलने की कहानी कर देगी हैरान!
नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित है कहानी
‘हनुमान अंश’ आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी मूवी है। इसमें शोहिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।
अब ‘हनुमान अंश 2’ की भी तैयारी
फिल्म की सफलता के बीच मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की योजना भी सामने रखी है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश 2’ को लेकर संकेत दिए हैं। ऐसे में फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
और पढ़ें: 2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ का धमाका, ‘धुरंधर 2’ को इस मामले में दी पटखनी
