Hanuman Ansh Box Office Collection: सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ने 2000% से ज्यादा मुनाफा कमाकर ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया।

साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी और महंगी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन एक छोटे बजट की फिल्म ने अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने कम बजट के बावजूद जबरदस्त सफलता हासिल किया है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली इंडियन मूवीज में सबसे आगे बताई जा रही है।

2 करोड़ का बजट, 40 करोड़ से ज्यादा कमाई

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही और पहले हफ्ते में इसे खास दर्शक नहीं मिले। शुरुआती दौर में ऐसा लग रहा था कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से उतर जाएगी। पहले वीक में इसने महज 10 लाख रुपए का कारोबार किया था। लेकिन दूसरे हफ्ते में चमत्कार हुआ और लोग सिनेमाघरों का रुख करने लगें। फिल्म को दर्शकों का अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिला। इसके बाद सिनेमाघरों में इसके शोज बढ़ाए गए और कमाई में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म भारत में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर चुकी है और 50 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही थी।

‘धुरंधर 2’ को भी छोड़ा पीछे

कमाई के मामले में भले ही ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी फिल्म का पैमाना अलग हो, लेकिन रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट यानी मुनाफे के प्रतिशत में ‘हनुमान अंश’ ने उसे पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 2 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘हनुमान अंश’ ने अपने बजट का 20 गुना से ज्यादा कारोबार कर लिया है। इसका मुनाफा लगभग 2000 प्रतिशत बताया जा रहा है। वहीं बड़े बजट की ‘धुरंधर 2’ ने भी शानदार कारोबार किया, लेकिन उसके बड़े बजट की वजह से उसका मुनाफा प्रतिशत ‘हनुमान अंश’ से कम रहा।

और पढ़ें: कभी ट्रेन में भजन गाकर करते थे गुजारा, अब 'हनुमान अंश' में गूंजी इस नेत्रहीन सिंगर की आवाज

नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। फिल्म में उनके शुरुआती जीवन से लेकर आध्यात्मिक व्यक्तित्व बनने तक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। इसमें चंदन आनंद और शोभिनव सतैया अहम भूमिकाओं में हैं। शोभिनव सतैया ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है।

और पढ़ें: 'सती को कायर नहीं कहा था, लेकिन...' जौहर के बयान पर ट्रोल हुई स्वरा भास्कर, हेटर्स को ऐसे कराया चुप