गांव में तंबूरा लेकर भजन गाने वाले दृष्टिबाधित सुनील लोधी की आवाज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। 'हनुमान अंश' के भजन ने उन्हें बॉलीवुड तक पहुंचाया और देशभर में पहचान दिलाई।

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 2 करोड़ की बजट वाली मूवी ने 25 दिन में 45.28 करोड़ की कमाई कर ली है। मूवी की कहानी और गाने दोनों ही लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म के एक गाने ने एक ऐसे कलाकार को भी पहचान दिलाई है, जो तक बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर अपनी आवाज के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। ये नाम है सुनील लोधी का।

कौन हैं सुनील लोधी?

सुनील लोधी मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले करीब 25 साल के नेत्रहीन लोक गायक हैं। उन्होंने लंबे समय तक गांव और आसपास के इलाकों में भजन और पारंपरिक बुंदेली लोकगीत गाए। उन्होंने ट्रेन में भी गुजारा करने के लिए भजन गया। तंबूरा और आवाज उनकी पहचान थीं। सुनील जन्म से दृष्टिबाधित हैं और आर्थिक परेशानियों के चलते वह स्कूल की पढ़ाई भी नहीं कर सके। 10 साल की उम्र में उन्होंने तंबूरा बजाना सीख लिया था। उन्होंने तंबूरा और गायन को जीने का सहारा बनाया।

'ओ मोरे संकट के कटैया हनुमान' ने बदल दी जिंदगी

सुनील की आवाज को असली पहचान सोशल मीडिया से मिली। उनके बुंदेली हनुमान भजन 'ओ मोरे संकट के कटैया हनुमान' की एक रिकॉर्डिंग वायरल हो गई। यूट्यूब पर 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी इस गाने पर कई रील वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो की खासियत उसका सादा अंदाज था। न कोई बड़ा म्यूजिक अरेंजमेंट और न ही ग्लैमर सिर्फ सुनील की कच्ची, मिट्टी से जुड़ी आवाज और भक्ति का भाव। यही सादगी लोगों के दिल तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Viral Song: 'हनुमान अंश' गाना 'पार्वती' हो रहा जमकर वायरल, जानिए इसकी पूरी कहानी

म्यूजिक प्रोड्यूसर ने ढूंढ निकाला

वायरल रिकॉर्डिंग की आवाज ने म्यूजिक प्रोड्यूसर पंकज वीआरके का ध्यान खींचा। उन्होंने सुनील को खोजने की कोशिश की और फिर उन्हें मुंबई आने का मौका मिला। इसके बाद सुनील ने मुंबई के साईं बाबा स्टूडियो में करीब आठ गाने रिकॉर्ड किए। यही उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ।

View post on Instagram

'हनुमान अंश' में मिला बड़ा ब्रेक

सुनील की ओर से रिकॉर्ड किए गए गानों में से एक 'मैंने तेरे ही भरोसे' को फिल्म 'हनुमान अंश' में जगह मिली। इस भक्ति गीत में उनकी आवाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म के साथ गाना भी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आया और सुनील को देशभर में पहचान मिलने लगी।

और पढ़ें: 'मिर्जापुर: द मूवी' की टिकट कीमत ने उड़ाए होश, 4 डिजिट में पहुंचा दाम, पहले दिन इतनी कर सकती है कमाई