MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • कैटरीना कैफ का फूटा गुस्सा, अंबानी इवेंट में हुई बॉडी शेमिंग पर बोलीं- 'डर के मारे पंगु हो जाती अगर...'

कैटरीना कैफ का फूटा गुस्सा, अंबानी इवेंट में हुई बॉडी शेमिंग पर बोलीं- 'डर के मारे पंगु हो जाती अगर...'

Katrina Kaif Postpartum Body Shaming Reaction: कैटरीना कैफ की ये बातें उन दिनों के बाद आई हैं जब उनके गणेश चतुर्थी वाले लुक पर लोगों ने काफी कुछ कहा। कुछ यूजर्स ने उनके वजन और शरीर के आकार को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। ॉ

4 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Oct 09 2026, 05:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कैटरीना कैफ का फूटा गुस्सा, अंबानी इवेंट में हुई बॉडी शेमिंग पर बोलीं  'डर के मारे पंगु हो जाती अगर...'
Image Credit : Instagram

कैटरीना कैफ का फूटा गुस्सा, अंबानी इवेंट में हुई बॉडी शेमिंग पर बोलीं- 'डर के मारे पंगु हो जाती अगर...'

कैटरीना कैफ ने आखिरकार उन ट्रॉल्स पर चुप्पी तोड़ी है जो उनके शरीर को लेकर गंदे कमेंट कर रहे थे। कुछ हफ्ते पहले अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी इवेंट में कैटरीना पहुंची थीं। तस्वीरें और क्लिप्स वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट-प्रेग्नेंसी फिगर को लेकर अभद्र टिप्पणियां शुरू हो गईं। नवंबर 2025 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था और उसके बाद उनके शरीर में आए बदलावों पर लोग बिना सोचे-समझे कमेंट कर रहे थे। कैटरीना ने इन ट्रॉल्स को सीधे नाम लेकर जवाब नहीं दिया, लेकिन लंदन में अपने ब्रांड के एक साल पूरे होने के इवेंट में उन्होंने बहुत साफ और मजबूत बात कही। उन्होंने कहा कि अगर हर आलोचना को अपने ऊपर हावी होने दिया तो डर के मारे आगे बढ़ना मुश्किल हो जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
सोशल मीडिया ट्रोल्स से खुद को कैसे बचाएं
Image Credit : instagram @Vicky Kaushal

सोशल मीडिया ट्रोल्स से खुद को कैसे बचाएं

कैटरीना ने इवेंट में कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाले नैरेटिव को अपनी आत्म-छवि पर असर नहीं पड़ने देना चाहिए। अगर हर किसी की बात मानने लग जाएं तो खुद के फैसले लेने की क्षमता खत्म हो जाती है। उन्होंने साफ कहा, “अगर हर बार आलोचना या कमेंट आने पर मैं उसे अपने काम और फैसले का आधार बना लूं, तो डर के मारे पंगु हो जाऊं और जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाऊं।” ये बात सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि हर उस शख्स के लिए है जो ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होता है। कैटरीना ने ये भी जोड़ा कि कभी दुनिया आपकी तारीफ करती है तो कभी आपको खुद अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना पड़ता है।

36
प्रेग्नेंसी के बाद शरीर को लेकर चल रही चर्चा का सच
Image Credit : instagram

प्रेग्नेंसी के बाद शरीर को लेकर चल रही चर्चा का सच

कैटरीना की ये बातें उन दिनों के बाद आई हैं जब उनके गणेश चतुर्थी वाले लुक पर लोगों ने काफी कुछ कहा। कुछ यूजर्स ने उनके वजन और शरीर के आकार को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। लेकिन दूसरी तरफ फैंस और इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका साथ दिया और कहा कि नई मां के शरीर को लेकर इतनी क्रूर टिप्पणियां गलत हैं। कैटरीना ने इस पूरे विवाद को सीधे एड्रेस नहीं किया, बल्कि बड़े परिप्रेक्ष्य में बात की। उन्होंने अपनी ब्रांड की सालगिरह मनाने के दौरान प्रामाणिकता और खुद पर भरोसा रखने की बात कही। ये दिखाता है कि वो ट्रोलिंग को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे रही हैं।

46
खुद का चीयरलीडर बनने का मतलब क्या है
Image Credit : Asianet News

खुद का चीयरलीडर बनने का मतलब क्या है

कैटरीना की सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि जिंदगी में ऐसे समय भी आते हैं जब दुनिया आपकी तारीफ नहीं करती। तब खुद को सपोर्ट करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर किसी को खुश करने की कोशिश करना गलत है। इससे अपनी पसंद और फैसले प्रभावित होते हैं। कैटरीना ने अपने करियर और निजी जिंदगी दोनों में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। शुरूआती दिनों में भाषा की वजह से ट्रोल हुईं, फिर बॉडी पर कमेंट आए और अब मां बनने के बाद भी वही सिलसिला जारी है। लेकिन उन्होंने हमेशा आगे बढ़ने का रास्ता चुना। उनकी ये बातें बताती हैं कि सेल्फ-वर्थ बाहर की राय से नहीं, अंदर की मजबूती से तय होती है।

56
ट्रोलिंग के युग में कैटरीना का ये रुख क्यों जरूरी
Image Credit : instagram

ट्रोलिंग के युग में कैटरीना का ये रुख क्यों जरूरी

आजकल सेलिब्रिटीज के हर लुक, हर फोटो पर कमेंट आते हैं। खासकर महिलाओं के शरीर को लेकर लोग बेहद निर्दयी हो जाते हैं। कैटरीना ने बिना गुस्सा दिखाए और बिना किसी को जवाब दिए अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि आलोचना को अगर फैसला लेने का आधार बना लिया जाए तो आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। ये बात सिर्फ एक्ट्रेस के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी लागू होती है जो सोशल मीडिया पर अपनी तुलना दूसरों से करते रहते हैं। कैटरीना ने याद दिलाया कि खुद पर भरोसा रखना सबसे जरूरी है।

66
ऑनलाइन नेगेटिविटी से घबराएं नहीं
Image Credit : instagram / Katrina Kaif

ऑनलाइन नेगेटिविटी से घबराएं नहीं

कैटरीना कैफ की ये बातें उनके ब्रांड के इवेंट में आईं, लेकिन असर कहीं ज्यादा गहरा है। उन्होंने दिखाया कि ट्रोलिंग को अनदेखा करके भी मजबूत रहा जा सकता है। डर के मारे रुकना उनका स्वभाव नहीं। वो आगे बढ़ती रहीं और आज भी अपनी राह खुद चुन रही हैं। उनकी ये बातें उन सबके लिए प्रेरणा हैं जो ऑनलाइन नेगेटिविटी से घबरा जाते हैं। खुद का चीयरलीडर बनना सीख लो, बाकी दुनिया अपनी राय बनाती रहेगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बॉक्स ऑफिस के असली खिलाड़ी थे नाना पाटेकर! इन 6 फिल्मों ने खड़ा किया कमाई का पहाड़
Recommended image2
Nana Patekar के निधन से टूटीं माधुरी दीक्षित, क्योंकि नाना के इस वीकेंड होना था कुछ खास
Recommended image3
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म 2027 में होगी रिलीज, शाहरुख खान के डर से बदली रिलीज डेट!
Recommended image4
‘शैतान मर गया…’ नाना पाटेकर पर भद्दी टिप्पणी कर बुरी फंसी तनुश्री दत्ता, अब हेटर्स पर भड़कीं
Recommended image5
रेणुका शहाणे ने 34 साल में की दूसरी शादी, 1st तलाक के बाद आशुतोष राणा से कैसे मिलीं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved