MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan YouTube: सलमान खान ने किया अपना यूट्यूब चैनल स्टार्ट, अब यहां मिलेगी A टू Z अपडेट

Salman Khan YouTube: सलमान खान ने किया अपना यूट्यूब चैनल स्टार्ट, अब यहां मिलेगी A टू Z अपडेट

Salman Khan YouTube launch: आजकल कई बड़े स्टार्स अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, कार्तिक आर्यन, नोरा फतेही, वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी जैसे नाम पहले से एक्टिव हैं। अब सलमान खान ने भी इसी ट्रेंड को फोलो कर लिया है।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Oct 09 2026, 05:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Salman Khan YouTube: सलमान खान ने किया अपना यूट्यूब चैनल स्टार्ट, अब यहां मिलेगी A टू Z अपडेट
Image Credit : actor salman khan instagram

Salman Khan YouTube: सलमान खान ने किया अपना यूट्यूब चैनल स्टार्ट, अब यहां मिलेगी A टू Z अपडेट

सलमान खान ने फैंस को एक और सरप्राइज दे दिया है। भाईजान अब यूट्यूब पर आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया और एक मजेदार टीजर के साथ एलान किया। वीडियो में वो खुद अल्फाबेट सुनाते नजर आए और लिखा, ‘शुरू से शुरू करते हैं... मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। ए से जेड तक सब यहां मिलेगा।’ फैंस तो खुशी से पागल हो गए। चैनल लॉन्च होते ही एक घंटे के अंदर ही हजारों सब्सक्राइबर जुड़ गए। बायो में लिखा है—'फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर, ह्यूमैनिटेरियन। ये मेरा ऑफिशियल चैनल है।' अभी चैनल पर कुछ फनी शॉर्ट्स अपलोड हैं और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि भाईजान क्या-क्या कंटेंट देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
A टू Z अपडेट सब कुछ मिलने का वादा
Image Credit : others

A टू Z अपडेट सब कुछ मिलने का वादा

सलमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए साफ कहा कि अब उनके यूट्यूब चैनल पर ए से जेड तक सब कुछ मिलेगा। मतलब प्राइवेट लाइफ के अनसीन मोमेंट्स, बिहाइंड द सीन्स, पर्सनल बातें, शायद पेंटिंग या ह्यूमैनिटी से जुड़े काम भी। फैंस लंबे समय से चाहते थे कि भाईजान अपना खुद का प्लेटफॉर्म बनाएं जहां वो सीधे उनसे जुड़ सकें। कई बॉलीवुड स्टार्स पहले से यूट्यूब पर सक्रिय हैं, लेकिन सलमान का आना अलग बात है। उनके फैंस बेसब्री से पहला ऑफिशियल व्लॉग या वीडियो का इंतजार कर रहे हैं।

36
चैनल लॉन्च होते ही फैंस का जोरदार रिस्पॉन्स
Image Credit : instagram

चैनल लॉन्च होते ही फैंस का जोरदार रिस्पॉन्स

घोषणा होते ही चैनल पर सब्सक्राइबर तेजी से बढ़ने लगे। एक घंटे में ही करीब सात हजार के आसपास पहुंच गए। प्रोफाइल पर अभी दस फनी शॉर्ट्स हैं जो सलमान के मजेदार अंदाज को दिखाते हैं। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि अब भाईजान के घर की झलक, उनकी दिनचर्या और अनदेखे पल देखने को मिलेंगे। सलमान ने हमेशा फैंस को सरप्राइज देते रहे हैं और ये यूट्यूब एंट्री भी उसी कड़ी में है। लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही कुछ खास कंटेंट आएगा।

46
सलमान खान ने फॉलो किया यूट्यूब का बढ़ता ट्रेंड
Image Credit : instagram

सलमान खान ने फॉलो किया यूट्यूब का बढ़ता ट्रेंड

आजकल कई बड़े स्टार्स अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, कार्तिक आर्यन, नोरा फतेही, वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी जैसे नाम पहले से एक्टिव हैं। साउथ के स्टार्स जैसे अल्लू अर्जुन और मोहनलाल भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। टीवी वाले भी व्लॉग्स के जरिए जुड़ रहे हैं। सलमान का आना इस लिस्ट को और मजबूत बनाता है। उनके पास फिल्मों से बाहर भी बहुत कुछ है—पेंटिंग, बीइंग ह्यूमन का काम, फार्महाउस की जिंदगी। फैंस को लगता है कि अब वो इन सबकी झलक सीधे देख पाएंगे।

56
फिल्मों और बिग बॉस के बीच नया प्लेटफॉर्म
Image Credit : Facebook

फिल्मों और बिग बॉस के बीच नया प्लेटफॉर्म

सलमान इस वक्त बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे हैं। ये उनका पंद्रहवां सीजन है। फिल्मों में मातृभूमि पहले गलवान की लड़ाई पर आधारित थी, अब नई डेट का इंतजार है। वहीं वैमशी पैडीपल्ली की एसवीसी63 यानी मॉन्स्टर ईद दो हजार सत्ताईस पर रिलीज होनी है, जिसमें नयनतारा भी हैं। ऐसे व्यस्त शेड्यूल में यूट्यूब चैनल लॉन्च करना दिखाता है कि वो फैंस से जुड़े रहना चाहते हैं। चाहे फिल्म हो या रियलिटी शो, भाईजान हमेशा कुछ नया करते रहते हैं।

66
फैंस अब क्या देखने को बेताब हैं ?
Image Credit : instagram

फैंस अब क्या देखने को बेताब हैं ?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि चैनल पर क्या कंटेंट आएगा। अनसीन फुटेज, फार्महाउस के पल, पेंटिंग सेशन, बीइंग ह्यूमन के काम या फिर सिर्फ मजेदार शॉर्ट्स। सलमान ने ए से जेड का वादा किया है तो उम्मीद है कि विविधता भरा कंटेंट मिलेगा। फैंस नोटिफिकेशन ऑन करके बैठे हैं। सलमान खान का ये कदम उनके करियर में एक नया अध्याय जोड़ता है। अब देखना ये है कि पहला बड़ा वीडियो कब आता है और फैंस कैसे रिस्पॉन्स देते हैं। भाईजान का ये नया सफर शुरू हो चुका है और सबकी नजरें यूट्यूब पर टिकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'सुशांत को परेशान कर मार डाला', तनुश्री दत्ता ने बड़े आरोप के साथ नाना पाटेकर मौत को बताया चमत्कार!
Recommended image2
नाना पाटेकर को मौत के बाद भी क्यों नहीं छोड़ रहीं तनुश्री दत्ता, 5 सवालों में जानें पूरी कहानी
Recommended image3
कैटरीना कैफ का फूटा गुस्सा, अंबानी इवेंट में हुई बॉडी शेमिंग पर बोलीं- 'डर के मारे पंगु हो जाती अगर...'
Recommended image4
बॉक्स ऑफिस के असली खिलाड़ी थे नाना पाटेकर! इन 6 फिल्मों ने खड़ा किया कमाई का पहाड़
Recommended image5
Nana Patekar के निधन से टूटीं माधुरी दीक्षित, क्योंकि नाना के इस वीकेंड होना था कुछ खास
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved