Nana Patekar : दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड की सुपर स्टार माधुरी दीक्षित को गहरा सदमा लगा है। क्योंकि वह नाना के साथ इस वीकेंड कुछ खास करने जा रही थीं। लेकिन जैसे ही उन्हें यह दुखद खबर लगी तो आंखों से आंसू छलक पड़े।

मुंबई (महाराष्ट्र: जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर इस वीकेंड माधुरी दीक्षित के शो 'कोण होणार करोडपती' (KHC) के प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग करने वाले थे। यह शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का मराठी वर्जन है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार को उनका निधन हो गया, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक खालीपन आ गया है। उनके निधन के बाद, माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर दुख जताते हुए लिखा, "एक महान कलाकार, एक दमदार शख्सियत और एक ऐसी आवाज जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता... नाना पाटेकर के जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक अनमोल और लेजेंड्री एक्टर खो दिया है। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।"

नाना और माधुरी ने किस फिल्म में किया काम

आपको बता दें कि माधुरी और नाना पाटेकर ने साल 1998 में आई फिल्म 'वजूद' में एक साथ काम किया था। अब नाना पाटेकर की जगह एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे सोनी मराठी के 'कोण होणार करोडपती' के प्रीमियर एपिसोड में हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। गुरुवार रात पुणे के डोंजे फार्महाउस में नाना पाटेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

बेटे मल्हार ने नाना पाटेकर की बताई ये 3 खूबियां

अंतिम संस्कार के बाद, नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “नाना साहब जैसा इंसान हमें कभी छोड़कर नहीं जाता; उनके काम ने उन्हें अमर बना दिया है। दूसरी बात, वो हमेशा मानते थे कि सबको एक साथ आना चाहिए और दुनिया भर में सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। तीसरी बात, जहां तक भविष्य का सवाल है--नाना साहब जो विजन छोड़ गए हैं, उसे आगे ले जाकर ही हम अपनी आने वाली जिंदगी को संवारेंगे।”

'गमन' से नाना ने की फिल्मी सफर की शुरूआत

नाना पाटेकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म 'गमन' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'परिंदा', 'प्रहार', 'अंगार', 'क्रांतिवीर', 'तिरंगा', 'खामोशी' और 'अब तक छप्पन' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया।

कुछ समय पहले नाना की आई थीं ये फिल्में

हाल के सालों में, 75 साल के इस एक्टर ने अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख के साथ 'हाउसफुल 5' में काम किया। उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' में एक पुलिस वाले का रोल भी निभाया था, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। इसके अलावा, पाटेकर ने अनिल कपूर और राधिका मदान की फिल्म 'सूबेदार' में भी कैमियो किया था।