Khushi Kapoor Dating Aakash Mehta: वेदांग रैना से कथित ब्रेकअप के बाद खुशी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड आकाश मेहता संग रिश्ते में लौटने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं।

जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर की जिंदगी में एक बार फिर से बहार लौट रहा है। 'द आर्चीज' को-स्टार वेदांग रैना के साथ कथित ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद अब खबर है कि खुशी ने अपने पुराने प्यार को एक और मौका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने बचपन के दोस्त और एक्स बॉयफ्रेंड आकाश मेहता को फिर से डेट कर रही हैं। हालांकि, खुशी या आकाश की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

कौन हैं खुशी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड आकाश मेहता?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश मेहता और खुशी कपूर बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों के बीच रिश्ता खुशी के बॉलीवुड में कदम रखने से पहले का बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि आकाश बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं। हालांकि इनके बारे में ज्यादा जानकारी अभी मौजूद नहीं है।

वेदांग रैना के साथ करीब 2 साल जुड़ा नाम

खुशी कपूर का नाम एक्टर वेदांग रैना के साथ काफी समय तक जोड़ा गया। दोनों ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में साथ काम किया था। फिल्म के बाद उनकी नजदीकियों की खबरें लगातार सामने आती रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब दो साल तक साथ रहे और इस साल की शुरुआत में उनका रिश्ता खत्म हो गया। बताया गया कि न्यू ईयर के आसपास हुए इस कथित ब्रेकअप का खुशी पर काफी असर पड़ा था। वो काफी मुश्किल दौर से गुजरी

ब्रेकअप के बाद आकाश के साथ खुश हैं खुशी?

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, खुशी अब आकाश के साथ खुश हैं और उन्होंने पुराने रिश्ते को फिर से शुरू किया है। खुशी के करीबी दोस्तों और परिवार के कुछ सदस्यों के आकाश को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने की बात भी रिपोर्ट्स में कही गई है।

और पढ़ें: Toxic Box Office Day 8: यश-कियारा की ‘टॉक्सिक’ का निकला दम, 8वें दिन बस कमाए इतने करोड़

खुशी ने डेटिंग को लेकर कही थी ये बात

खुशी कपूर पहले एक इंटरव्यू में मॉडर्न डेटिंग को लेकर अपनी राय शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि आज के समय में डेटिंग थोड़ा टफ हो गई है, क्योंकि रिश्तों को लेकर कई नए शब्द और ग्रे एरिया सामने आ गए हैं। उन्होंने खुद को काफी स्पष्ट सोच रखने वाली इंसान बताया था और कहा था कि वह बातों को घुमाने के बजाय सीधे तरीके से चीजें समझना पसंद करती हैं।

'द आर्चीज' से किया था डेब्यू

खुशी कपूर ने साल 2023 में जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'नादानियां' और 'लवयापा' जैसी फिल्मों में नजर आईं। 'लवयापा' में उन्होंने जुनैद खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर अब अपनी दिवंगत मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' के स्पिरिचुअल सीक्वल बताए जा रहे प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

और पढ़ें: निक्की तंबोली-अरबाज पटेल का रिश्ता टूटा? दोनों के पोस्ट ने खड़े किए कई सवाल