
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद अब रोहित शेट्टी का बयान चर्चा में है। ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में शो के स्पेशल होस्ट रोहित ने कंटेस्टेंट्स ScoutOP, आसिफ खान, Yung DSA और आम्रपाली दुबे को उनके व्यवहार पर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने सेलिब्रिटीज के घरों के बाहर हो रही गोलीबारी का जिक्र किया। उनके बयान को टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, रोहित ने घटना का सीधे नाम नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने ScoutOP और Yung DSA को ‘बुली गैंग’ कहते हुए उनके रवैये पर भी सवाल उठाए।
कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, “इधर हमारे घरों में गोलियां चल रही हैं, तुम लोग क्या गैंगस्टर बनकर घूम रहे हो।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर फायरिंग की घटना सुर्खियों में है। हालांकि, रोहित ने अपने बयान में किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया।
रोहित ने ScoutOP और Yung DSA को उनके व्यवहार के लिए टोकते हुए कहा, “तुम लोगों के मन में है कि तुम गैंगस्टर लग रहे हो। ऐसा लगता है कि तीन 10वीं के लड़के निकले हैं ऐसा कुछ करने के लिए।” उन्होंने दोनों के रवैये को ‘बुली गैंग’ जैसा बताया और शो में उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई।
यह कमेंट तब आया, जब Yung DSA ने दावा किया कि काजी तौकीर का व्यवहार ऐसा था, मानो वह कंटेस्टेंट्स पर हमला करने के लिए आगे बढ़ रहे हों। रोहित ने काजी का बचाव करते हुए कहा कि यह उनकी गेम स्ट्रैटेजी का हिस्सा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि काजी हिंसा करने नहीं जा रहे थे, बल्कि दूसरे कंटेस्टेंट्स को उकसाने की कोशिश कर रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा नरसी पार्क के पास शाम करीब 7 बजे फायरिंग हुई। बताया गया कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे, तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनकी BMW पर कई गोलियां चलाईं और फरार हो गए। टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगने की खबर आई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया गया। मामले में कथित गैंग सहयोगी अनिल पंडित का नाम वांछित आरोपी के रूप में सामने आया। मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया, जिन पर कथित तौर पर गोलीबारी और हथियारों की सप्लाई से जुड़े होने का संदेह है। जांच में कथित साजिश, रेकी और हथियार जुटाने के पहलुओं को भी शामिल किया गया है। हालांकि, हमले की असल वजह और पूरी परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।