Udta Teer Collection Day 2 : दूसरे दिन रॉकेट बनी आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर'! कूट डाले इतने करोड़

Published : Oct 25, 2026, 07:00 AM IST
Udta Teer Day 2 Box Office Collection

सार

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ ने दूसरे दिन कमाई में बढ़त दर्ज की है। जानिए शनिवार का कलेक्शन और दो दिनों में फिल्म ने कुल कितने करोड़ कमाए।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। अब शनिवार के आंकड़े सामने आने के बाद फिल्म के शुरुआती प्रदर्शन पर नजरें टिक गई हैं। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले ज्यादा कमाई की है। ऐसे में सवाल है कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ जुटाए हैं ?

'उड़ता तीर' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भारत में करीब 7 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने इस दिन 6,160 शोज के दौरान 25.37 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। पहले दिन के मुकाबले कमाई लगभग 70.7 फीसदी बढ़ी है, जिससे फिल्म को शुरुआती वीकेंड पर कुछ रफ्तार मिलती दिखाई दे रही है। देखना यह है कि फिल्म रविवार को कितने बड़े आंकड़े को छूती है।

'उड़ता तीर' का दो दिनों में कितने करोड़ कमाए?

दूसरे दिन की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन करीब 11.10 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 13.23 करोड़ रुपए बताया गया है। फिल्म के दोनों दिनों का कलेक्शन इस प्रकार रहा : -

  • पहले दिन का कलेक्शन: 4.10 करोड़ रुपए
  • दूसरे दिन का कलेक्शन: 7 करोड़ रुपए
  • कुल नेट इंडिया कलेक्शन: 11.10 करोड़ रुपए

'उड़ता तीर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

  • दूसरे दिन विदेशों में हुई ग्रॉस कमाई : 1.50 करोड़ रुपए
  • दो दिन का टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन : 2.75 करोड़ रुपए
  • कुल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन: 13.23 करोड़ रुपए
  • वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 15.98 करोड़ रुपए

क्या है आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की कहानी?

फिल्म में आयुष्मान खुराना ने बिलाल अहमद का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का अहम स्लीपर एजेंट है। वह कश्मीर के बारामूला में भारत के काउंटर टेररिज्म स्क्वॉड में घुसपैठ कर लेता है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब एक ऑपरेशन के दौरान हुए हादसे के बाद बिलाल अपनी याददाश्त खो देता है और अपनी असली पहचान भूल जाता है। उसे देशभक्ति का एहसास तो रहता है, लेकिन यह याद नहीं रहता कि वह किस देश के लिए काम करता है। उसे लगता है कि उसके माता-पिता को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मार दिया था। इसी गलतफहमी में वह अपनी नकली पहचान को सच मानकर उन्हीं सीमा-पार आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ लड़ने लगता है, जिनकी मदद के लिए उसे भेजा गया था। यही कहानी फिल्म के स्पाई और कॉमेडी वाले पहलू को आगे बढ़ाती है।

उड़ता तीर फिल्म में कौन-कौन है?

‘उड़ता तीर’ को आकाश कौशिक ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, गुनीत मोंगा, अपूर्व मेहता और अचीन जैन ने धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, सुहेल नय्यर, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला और संदीप आनंद भी फिल्म में नजर आते हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई की रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'एक और तलाक...', विजय देवरकोंडा ने किया रश्मिका मंदाना को अनफॉलो? शादी के 8 माह बाद ही लगे ऐसे कयास
स्टेज पर दलेर मेहंदी की बेइज्जती के बाद कैसा है परिवार का हाल? बेटे ने पहली बार बताई अंदर की बात