‘ये हैं मोहब्बतें’ की मासूम रूही अब पूरी तरह बदल चुकी हैं। 18 साल की होते ही रुहानिका धवन ने अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने साड़ी में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हो गए।
टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein की मासूम ‘रूही’ अब बड़ी हो चुकी हैं और उनका स्टाइल भी पूरी तरह ट्रांसफॉर्म हो गया है। हाल ही में रुहानिका धवन ने साड़ी में अपना ऐसा ग्लैमरस अवतार दिखाया कि फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए।
25
साड़ी लुक: रॉयल और एलिगेंट स्टाइल
रुहानिका धवन ने मैरुन शेड की सिल्क साड़ी पहनी हैं, जिसमें गोल्डन बॉर्डर का काम उन्हें एक रॉयल टच दे रहा है। साड़ी का ड्रेपिंग स्टाइल काफी मॉडर्न और ग्रेसफुल है। सॉफ्ट लाइटिंग में उनका लुक और भी एस्थेटिक नजर आ रहा है। यह लुक ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न वाइब भी देता है, जिसे आसानी से फेस्टिव या वेडिंग सीजन में रीक्रिएट किया जा सकता है।
35
बैकलेस ब्लाउज: बोल्ड और ट्रेंडी टच
रुहानिका का ब्लाउज इस पूरे लुक का सबसे हाइलाइटिंग हिस्सा है। पतली डोरी और मिनिमल पैटर्न इसे क्लासी फिनिश दे रहे हैं। इस तरह के ट्यूब ब्लाउज जेन जी गर्ल्स को खूब पसंद आ रहे हैं।
45
ज्वेलरी: रॉयल गोल्ड लुक
उन्होंने अपने लुक को हैवी गोल्ड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है। साड़ी के गोल्ड झुमका, आर्मलेट, कंगन पहना है। ज्वेलरी का यह कॉम्बिनेशन उन्हें एक परफेक्ट ट्रेडिशनल डीवा बना रहा है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप किया है। सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड लिप शेड के साथ सेंटर पार्टेड स्लिक हेयरस्टाइल को रखा है।
रुहानिका का जन्म 25 सितंबर 2007 को हुआ था और अब वह 18 साल की हो चुकी हैं। ' ये है मोहब्बते' टीवी सीरियल से उन्होंने रूही के रूप में घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा ' श्रीमती कौशिक की पांच बहुए' में आशी का किरदार निभाया। रुहानिका ने कई विज्ञापनों में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।