पति के साथ रोमांटिक हुई 'अनुपमा', मालदीव में छुट्टियां मनाते दनादन शेयर की 6 PHOTOS

Published : Feb 07, 2026, 05:25 PM IST

मोस्ट पॉपुलर सीरियल अनुपमा में लीड रोल प्ले कर रही रूपाली गांगुली काम से ब्रेक लेकर इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने पति के साथ छुट्टियां मनाते कई रोमांटिक फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटोज पर फैन्स कमेंट्स कर रहे हैं।

PREV
16
अनुपमा की पति संग रोमांटिक फोटोज

आपको बता दें कि टीवी की अनुपमा यानी रूपाली गांगुली की शादी को 13 साल पूरे हो गए हैं। वे अपनी शादी की सालगिरह पति के साथ मालदीव में मना रही हैं। उनकी कई फोटोज सामने आई है, जिसमें वे पति संग रोमांटिक दिख रही हैं।

26
रूपाली गांगुली ने लिखा मैसेज

रूपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर लिखा- 'तेरह है पर मेरा है। रुद्रांश के बापू को 13वीं सालगिरह मुबारक। हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ बूढ़ा होना चाहती हूं।'

ये भी पढ़ें... TV TRP में भूचाल! अनुपमा-नागिन 7 को पछाड़ इस सीरियल का NO.1 पर कब्जा

36
रूपाली गांगुली ने पति संग मनाई सालगिरह

रूपाली गांगुली ने मालदीव में पति अश्विन के वर्मा के साथ मालदीव के बीच पर शादी की सालगिरह मनाई। दोनों बीच पर बेहद रोमांटिक मूड में नजर आए। 

46
कब हुई थी रूपाली गांगुली की शादी

रूपाली गांगुली ने फरवरी 2013 में अश्विन वर्मा से शादी की था और उसी साल अगस्त में उनके बेटे रुद्रांश का जन्म हुआ था। रूपाली अपने काम के साथ-साथ घर-परिवार की जिम्मेदारी भी अच्छे निभा रही हैं।

56
क्या करते हैं रूपाली गांगुली के पति

खबरों की मानें तो रूपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा बिजनेसमैन हैं। वे ज्यादातर अपने बिजनेस में बिजी रहते हैं और पत्नी के साथ तालमेल बैठाकर चलते हैं। कपल काम से ब्रेक लेकर अक्सर वेकेशन पर भी जाता रहता है।

66
रूपाली गांगुली का शो अनुपमा

मोस्ट फेमस शो अनुपमा की वजह से रूपाली गांगुली को घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली। वे इस शो से शुरुआत से जुड़ी है। आपको बता दें कि रूपाली ने महज 7 साल की उम्र से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

ये भी पढ़ें... New Upcoming Reality Shows: टीवी पर धमाका करने आ रहे 3 शो, एक का आएगा 15वां सीजन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories