
स्टार प्लस जल्द ही अपना नया टीवी सीरियल ‘सैराब’ (Sairaab) लॉन्च करने जा रहा है। शो के प्रोमो सामने आते ही दर्शकों के बीच इसकी कहानी को लेकर काफी बज बन गया है। अब इस सीरियल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि ‘नागिन 7’ के एक्टर मोहित जसवानी के साथ एक और टीवी स्टार की शो में न्यू एंट्री होने जा रही है, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।
‘सैराब’ में रोहित चंदेल और मधिराक्षी मुंडले लीड रोल में नजर आने वाले हैं। शो के प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिनमें एक अलग और इमोशनल लव स्टोरी की झलक देखने को मिली है। कहानी एक मशहूर सिंगर के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जिसे अपने से बड़ी उम्र की महिला से प्यार हो जाता है। खास बात यह है कि उस महिला के बड़े बच्चे भी हैं, जिससे कहानी में इमोशनल ड्रामा और फैमिली एंगल देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें - बड़े सितारे पूरा बजट खा जाते हैं, छोटे कलाकार को नहीं मिलते पैसे, इस सीनियर एक्ट्रेस का छलका दर्द
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कलर्स टीवी के शो ‘नागिन 7’ में निगेटिव रोल निभा रहे मोहित जसवानी अब ‘सैराब’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शो में उनका किरदार काफी अहम हो सकता है। खबर है कि वह लीड किरदार के सौतेले बेटे (स्टेप सन) के रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस पर एक्टर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सिर्फ मोहित जसवानी ही नहीं, बल्कि ‘झनक’ में नजर आ चुके एक्टर अजय चक्रवर्ती की भी शो में नई एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय शो की मेन स्टोरीलाइन का अहम हिस्सा होंगे और उनका रोल कहानी में बड़ा मोड़ ला सकता है। इससे पहले चंचल चौधरी के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर सामने आ चुकी है।
और पढ़ें - तेजस्वी प्रकाश के नखरों से परेशान करण कुंद्रा, बोले- 'बिल्कुल मेच्योर नहीं है, मैं थक गया हूं...'
टीवी पर अक्सर एक जैसी लव स्टोरी देखने को मिलती हैं, लेकिन ‘सैराब’ का कॉन्सेप्ट थोड़ा अलग माना जा रहा है। एक सेलिब्रिटी सिंगर और उससे बड़ी उम्र की महिला के बीच पनपती प्रेम कहानी दर्शकों के लिए काफी फ्रेश और इंट्रेस्टिंग हो सकती है। यही वजह है कि शो के प्रोमो आने के बाद से ही लोग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।बता दें, इसी प्रोडक्शन हाउस ने इससे पहले ‘झनक’, ‘ईशानी’ और ‘तारा’ जैसे टीवी शोज बनाए हैं। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि यह नया शो भी इमोशनल ड्रामा और दमदार स्टोरीलाइन के साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज देगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।