Tejasswi and karan Kundrra Fight:‘देसी बिलिंग’ शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच लड़ाई किस बात को लेकर हुई? करण कुंद्रा ने शादी को लेकर अपनी क्या चिंता जाहिर की? शो के आखिर में करण ने तेजस्वी के लिए कौन-सा खास सरप्राइज प्लान किया? 

‘देसी बिलिंग’ (desi bling) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दुबई की लग्जरी लाइफ, बड़े बिजनेसमैन और हाई-प्रोफाइल पार्टियों के बीच सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोर रहे हैं, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ( Karan Kundrra and Tejasswi Prakash)। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शो में ग्रैंड अंदाज में सगाई कर ली, लेकिन उनकी लव स्टोरी में सिर्फ रोमांस ही नहीं, फुल ऑन ड्रामा भी देखने को मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

“मैं अकेला सब कर रहा हूं”

शो के दौरान करण अपने दोस्तों से कहते नजर आए कि वो शादी को लेकर अभी पूरी तरह श्योर नहीं हैं। उनका कहना था कि तेजस्वी अभी काफी इममैच्योर हैं और उनके नखरे संभालते-संभालते वो थक चुके हैं। करण को ऐसा लग रहा था कि रिश्ते की सारी जिम्मेदारी वही उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो एक मैनेजर की भूमिका में नजर आने लगे हैं।

पार्टी में हुई तगड़ी बहस

दुबई में बिजनेस सेटअप करने के दौरान दोनों कई बड़े इवेंट्स और पार्टियों में पहुंचे। इसी दौरान एक पार्टी में किसी महिला को बुलाने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि तेजस्वी करण से इस बात पर नाराज हो गईं कि वो उनके रिलेशनशिप की बातें किसी और से शेयर कर रहे हैं। इस लड़ाई के बाद दोनों ने करीब तीन दिन तक एक-दूसरे से बात तक नहीं की।

View post on Instagram

फिर आया रोमांटिक ट्विस्ट

लेकिन जैसा कि हर बॉलीवुड स्टाइल लव स्टोरी में होता है, यहां भी आखिर में प्यार जीत गया। करण ने तेजस्वी के लिए एक ड्रीमी प्रपोजल प्लान किया और शानदार सेरेमनी के बीच उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। अब फैंस बस उनकी रियल वेडिंग डेट का इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें: Ranveer Singh FWICE Ban के बीच कहां और क्या कर रहे? वायरल तस्वीरों ने खोला राज!

‘लाफ्टर शेफ’ में भी छाए हुए हैं दोनों

करण और तेजस्वी फिलहाल Laughter Chefs में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी क्यूट नोकझोंक और फनी मोमेंट्स फैंस को काफी एंटरटेन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की केमिस्ट्री खूब वायरल हो रही है। बता दें कि करण और तेजस्वी ने दुबई में अपना घर ले लिया है और वहां पर रेस्टोरेंट खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

और पढ़ें: Motivational Movies for Children: गर्मियों में बच्चों को दिखाएं 4 माइथोलॉजिकल मोटिवेशनल फिल्में, इस प्लेटफॉर्म में उपलब्ध