Motivational movies for children: बच्चों के लिए बेस्ट माइथोलॉजिकल फिल्में कौन सी हैं? गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को क्या दिखाएं? मोटिवेशनल और एजुकेशनल फिल्में बच्चों को क्या सिखाती हैं?
गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बच्चों का स्क्रीन टाइम भी बढ़ गया है। जहां बच्चे पहले आधे या 1 घंटे टीवी देखते थे, अब वहीं ज्यादा टाइम तक टीवी देखते हैं। आप बच्चों को नेटफ्लिक्स में ऐसी फिल्म्स दिखा सकते हैं, जो ना सिर्फ उनका एंटरटेनमेंट करेंगी बल्कि उन्हें कुछ एजुकेशन देने के साथ मोटिवेट भी करेंगी। जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में, जो नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। ये 5 से 15 साल के बच्चे के लिए अच्छी रहेंगी।

नरसिंह (Narasimha)
यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कहानी को बेहद सजह तरीके से दिखाता है। इस फिल्म में भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान राक्षस हिरण्यकश्यप का अंत करते हैं। बच्चों को इस फिल्म को देखने के बाद इसमें भक्ति, साहस और अच्छाई की जीत की सीख मिलती है। इस फिल्म का म्यूजिक भी बच्चों को खूब पसंद आएगा।
कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)
जिन बच्चों को महाभारत के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी है, उन्हें आप नेटफ्लिक्स की कुरुक्षेत्र मूवी दिखा सकते हैं। महाभारत के युद्ध पर आधारित यह फिल्म पांडवों और कौरवों की कहानी को रोचक तरीके से प्रदर्शित करती है। इसमें धर्म, सच्चाई और कर्तव्य की सीख को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। ये फिल्म सिर्फ बच्चों नहीं बल्कि सभी उम्र के लोगों को खूब पसंद आएगी।
और पढ़ें: Divyanka Tripathi Welcomes Twins: दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वां बेटों को दिया जन्म! ऐसे दी खुशखबरी
द मंकी किंग (The Monkey King)
चीनी मिथकों पर आधारित यह फिल्म एक शरारती बंदर की काफी दिलचस्प कहानी है, जो अपनी ताकत और बहादुरी से दुश्मनों से लड़ने का काम करता है। इसमें कॉमेडी, एडवेंचर का अच्छा मसाला है। बच्चे इसे देखकर न सिर्फ खुद होंगे बल्कि मोटिवेशन भी खूब मिलेगा।
क्लाउस (Klaus)
नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध क्लाउस फिल्म दया और दोस्ती की खूबसूरत कहानी को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करती है। इसमें एक पोस्टमैन और खिलौने बनाने वाले इंसान की कहानी को दिल छू लेने वाले अंदाज में दिखाया गया है, जो बच्चों को खुशियां बांटते हैं। बच्चों को यह फिल्म न सिर्फ टच कर लेंगी बल्कि मजेदार भी खूब लगेगी।
और पढ़ें: Ranveer Singh पर बैन लगाने वाली FWICE क्या है, जिसके फैसलों से कांपते हैं बड़े-बड़े स्टार्स!
