Salim Khan वेंटिलेटर पर बेहाल सलमान खान, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा अस्पताल

Published : Feb 18, 2026, 11:15 AM IST

सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलवती अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सलीम साहब को देखने बॉलीवुड से जुड़े सेलेब्स लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, उनका पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद हैं।

PREV
17
सलीम खान वेंटिलेटर पर

लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पिता की हालत देखकर सलमान खान बेहाल है। उन्होंने अपने सारे कामों को होल्ड पर रख दिया है। सलीम साहब को देखने संजय दत्त भी अस्पताल पहुंचे थे।

27
अरबाज खान पहुंचे अस्पताल

पिता सलीम खान का हालचाल जानने अरबाज खान भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी। वहीं सलमान खान भी अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए।

ये भी पढ़ें... Salim Khan latest health update: सलमान खान के पिता वेंटिलेटर पर! इंडस्ट्री में दुआओं का दौर

37
सलीम खान के पोता और बेटी

सलीम खान का पोता निर्वाण खान भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। निर्वाण इस मौके पर काफी उदास नजर आया। वहीं, सलीम साहब की बेटी अलवीर भी भागते-दौड़ते अस्पताल पहुंची।

47
अर्पिता खान अस्पताल में

सलीम खान का हालचाल जानने पोता अरहान खान भी अस्पताल पहुंचा। वहीं, अर्पिता खान खुद कार चलाकर आनन-फानन में लीलावती अस्पताल पहुंचीं।

57
दोस्त से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर

जावेद अख्तर को जैसी है पता कि उनके जिगरी दोस्त सलीम खान अस्पताल में भर्ती है, वे भी तुरंत अस्पताल पहुंचे। 

67
अमृता अरोड़ा दिखी अस्पताल के बाहर

सलीम खान को देखने अमृता अरोड़ा भी पहुंची। वे फोटोग्राफर्स से बचने कैप से अपना चेहरा छुपाती नजर आईं। वहीं, सलीम साहब की पत्नी सलमा भी इस मौके पर नजर आईं।

77
हेलन और यूलिया वंतूर

सलीम साहब का हालचाल जानने पत्नी हेलन भी अस्पताल पहुंची। वहीं, खान परिवार की करीबी यूलिया वंतूर भी अस्पताल के बाहर नजर आईं।

ये भी पढ़ें... Salim Khan On Ventilator: शूटिंग, मीटिंग सब कैंसिल! पिता की बीमारी पर सलमान खान का बड़ा कदम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories