
सलमान खान के पापा सलीम खान की 2 दिन पहले यानी 17 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें आनन-फानन में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सलीम के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कई तरह की बातें सामने आई। वहीं, बुधवार को अस्पताल के डॉक्टर जलिल पारकर ने मीडिया को बताया कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसे मैनेज कर लिया गया है। किसी भी तरह की सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर है और जल्दी ही इसे भी हटा दिया जाएगा। अब खबर आ रही कि इसके बाद सलीम साहब की हेल्थ से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की जाएगी।
सलमान खान के फादर सलीम खान अभी भी लीलावती अस्पताल के आईसीयू में हैं। इसी बीच हॉस्पिटल ने कन्फर्म किया कि आगे उनकी हेल्थ से जुड़ा कोई हेल्थ बुलेटिन नहीं जारी किया जाएगा, ये फैसला खान परिवार ने लिया है। दरअसल, फैमिली प्राइवेसी चाहती है और बेवजह हाइप क्रिएट करना नहीं चाहती। बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सलीम साहब को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी कंडीशन स्टेबल है, लेकिन उम्र को देखते हुए रिकवरी में समय लग सकता है। बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स उन्हें देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब तक संजय दत्त, रितेश देशमुख, संगीता बिजलानी, यूलिया वंतूर, राहुल रॉय, जावेद अख्तर, रूमी जाफरी अस्पताल के बाहर नजर आए। वहीं, खान परिवार लगातार अस्पताल आ जा रहा है। सलमान खुद दिनभर में 5-6 बार अपने पिता को देखने पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें... Salim Khan Health Update: सलमान के पिता की कैसी है हालत, क्या हटेगा वेंटिलेटर? मिलने पहुंचे Celebs
आपको बता दें इंदौर के रहने वाले सलीम खान मुंबई फिल्मों में हीरो बनने आए थे। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम भी किया, लेकिन सक्सेस नहीं मिली। फिर उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई और दोनों ने मिलकर फिल्मों की कहानियों लिखना शुरू की। दोनों की जोड़ी यानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने अंदाज, अधिकार, हाथी मेरा साथी, सीता और गीता, यादों की बारात, जंजीर, मजबूर, हाथ की सफाई, दीवार, शोले, आखिरी दांव, चाचा भतीजा, त्रिशूल, डॉन, काला पत्थर, दोस्ताना, शान, क्रांति, जमाना और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों की कहानी लिखी। इनमें से ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म मिस्टर इंडिया के बाद दोनों की जोड़ी टूट गई।
ये भी पढ़ें... Salman Khan की 7 गर्लफ्रेंड, 2 के साथ की मारपीट-एक को शादी के नाम पर दिया धोखा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।