
सुपरस्टार यश लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के बाद उनकी कोई मूवी रिलीज नहीं हुई। इसी बीच उन्होंने अपनी फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की घोषणा की। फिल्म की छोटी सी झलक जनवरी में यश के जन्मदिन पर देखने को मिली थी। अब फिल्म से जुड़ी एक ताजा जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स यश की फिल्म का टीजर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। टीचर रिलीज के टाइम और डेट की जानकारी भी रिवील कर दी गई हैं।
यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की रिलीज का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैन्स को खुश करने एक खबर सामने आ रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो यश की फिल्म का टीजर 20 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि टीजर सुबह 9.35 पर रिवील किया जाएगा। बता दें कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास की ये एक इंडियन पीरियड ड्रामा गैंगस्टर फिल्म है। इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्माण वेंकट के नारायण और यश ने अपने-अपने बैनर केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के तहत किया है। फिल्म इसी साल 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका बजट 600 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में एकसाथ रिलीज किया जाएगा। बता दें कि श्री वेंकटेश्वर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 120 करोड़ में हासिल किए। उत्तर भारत और नेपाल के वितरण अधिकार एए फिल्म्स ने हासिल किए।
ये भी पढ़ें... Toxic Story Leaked: यश की 5 अभिनेत्रियों वाली फिल्म टॉक्सिक की कहानी लीक
आपको बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक ही दिन यानी 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों का क्रेज फैन्स में जबरदस्त देखने को मिल रहा है। दोनों की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने मिलेगी। एक तरफ जहां फैन्स सालों बाद यश को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है तो दूसरी तरफ रणवीर की धुरंधर का खुमार अभी उतरा नहीं है और इसका सीक्वल आ रहा है। इसे लेकर भी काफी एक्साइटमेंट है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर इस खास दिन होगा रिलीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।