रणवीर सिंह ने धुरंधर से बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया। फिल्म को लेकर अभी भी लोगों में क्रेज देखा जा रहा है। इसी बीच खबर आई कि मूवी का पार्ट 2 रिलीज के लिए तैयार और इसे देखने लोग इंतजार कर रहे हैं। अब इसके ट्रेलर को लेकर जोरदार अपडेट सामने आया है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था। हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए दीवाना नजर आया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इसी दौरान मेकर्स ने इसके सीक्वल धुरंधर द रिवेंज की घोषणा की। अब खबर आ रही है कि मेकर्स इसका ट्रेलर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं और डेट भी सामने आ गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर होली के आसपास लॉन्च होने की संभावना है और इसके लिए 5 मार्च को एक भव्य ट्रेलर लॉन्च प्रोग्राम आयोजित करने की प्लानिंग बनाई जा रही है। खबरों की मानें तो इसके लिए मुंबई के बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र को चुना गया है, जहां पहले भी धुरंधर के ट्रेलर लॉन्च सहित कई बड़े फिल्मी फंक्शन हो चुके हैं। बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। हालांकि, टीजर को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। ज्यादातर का कहना था कि मेकर्स ने टीजर के नाम पर धुरंधर का क्रेडिट सीन्स दिखा दिया। वहीं, फिल्म की रिलीज की बात करें ये 19 मार्च को देखने मिलेगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होगी, जिसका मार्केट में जबरदस्त बज बना हुआ है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें... धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील

रणवीर सिंह की धुरंधर के बारे में

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसने 32 करोड़ कमाए थे। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 43 करोड़ रहा। फिल्म ने पहले वीक 207.25 करोड़ कमाए। दूसरे वीक इसकी कमाई 253.25 करोड़ रही। तीसरे वीक इसने 172 करोड़ का कारोबार किया। चौथे वीक इसने 106.5 करोड़ कमाए। 5वें वीक इसका बिजनेस 51.25 करोड़ रहा। छठे वीक इसने 26.35 करोड़ कमाए। 7वें वीक इसकी कमाई 13.9 करोड़ रही। फिल्म ने इंडिया में ग्रास 1055.14 करोड़ कमा लिए हैं। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1349 करोड़ है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ