- Home
- Entertainment
- धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील
धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील
IMDb ने 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 फिल्मों के बीच सबसे ज्यादा मुकाबला देखने को मिल रहा है। लिस्ट के मुताबिक एक फिल्म को देखने की लोगों में सबसे ज्यादा दिलचस्पी है और ये फिल्म बॉलीवुड की नहीं बल्कि साउथ की है।

यश की फिल्म टॉक्सिक
आईएमबीडी ने 2026 में यूजर्स द्वारा किए सर्वे के बाद टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें देखने का बेताबी से इंतजार किया जा रहा है। इसमें यश की फिल्म टॉक्सिक को देखने के लिए 35% यूजर्स इंट्रेस्ट दिखाया है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2
रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया और जमकर कमाई की। अब इसका दूसरा पार्ट आ रहा है। हालांकि, दूसरा पार्ट देखने के लिए 26.6% लोग ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ये 19 मार्च को आ रही हैं।
ये भी पढ़ें... कौन हैं तन्वी गडकरी? IND-USA मैच के दौरान किसी खिलाड़ी से ज्यादा वायरल हो गई यह लड़की
शाहिद कपूर की ओ रोमियो
शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इस फिल्म को देखने के लिए 15 फीसदी लोगों की दिलचस्पी है। तृप्ति डिमरी के साथ वाली ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी।
नानी की फिल्म द पैराडाइज
साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज का क्रेज भी कम नहीं है। आईएमबीडी की लिस्ट में ये फिल्म चौथे नंबर पर है और इसे 6.1% लोग देखना चाहते हैं। ये तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी।
प्रदीप रंगनाथन की फिल्म LIK: लव इंश्योरेंस कंपनी
साउथ एक्टर प्रदीप रंगनाथन की फिल्म LIK: लव इंश्योरेंस कंपनी का क्रेज भी लोगों में देखने मिल रहा है। इस मूवी को 4.6% लोग देखना चाहते हैं। ये मूवी 13 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा आईएमबीडी की लिस्ट में फिल्म अस्सी को 4.2 फीसदी लोग देखना चाहते हैं। वहीं, तू या मेन को 2.7%, केरल स्टोरी 2 को 2.5%, दो दीवाने शहर में को 1.7% और कपल फ्रेंडली को 1.6% लोग देखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें... Sonam Kapoor Baby Shower: सोनम कपूर की गोदभराई की 8 PHOTOS, देखें कौन-कौन पहुंचा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।