‘स्टार ट्रेक’ और ‘एक्स-मेन’ फेम सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रहे थे। जानें उनका फिल्मी और थिएटर करियर।

हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘स्टार ट्रेक’ और ‘एक्स-मेन’ जैसी मशहूर फ्रेंचाइजी में यादगार किरदार निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनके स्पोक पर्सन और परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर करके बताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने लॉस एंजिलिस स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।

अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रहे थे एक्टर

परिवार की ओर से साझा बयान के मुताबिक, पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन अल्जाइमर बीमारी और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जुड़ी एक संक्षिप्त लेकिन कठिन यात्रा के बाद हुआ। निधन के समय उनकी पत्नी सनी ओजेल उनके साथ थीं। परिवार ने बताया कि आखिरी वक्त में वह अपने करीबियों के बीच थे।

कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड बनकर घर-घर में हुए मशहूर

पैट्रिक स्टीवर्ट को दुनियाभर में सबसे ज्यादा पहचान टीवी सीरीज ‘स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जनरेशन’ में कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड के किरदार से मिली। यह सीरीज 1987 में शुरू हुई थी और सात साल तक चली। उनके अभिनय और दमदार आवाज ने इस किरदार को दर्शकों के बीच खास बना दिया।

‘एक्स-मेन’ में प्रोफेसर एक्स का निभाया था किरदार

मार्वल की ‘एक्स-मेन’ फिल्मों में पैट्रिक स्टीवर्ट ने प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर यानी प्रोफेसर एक्स की भूमिका निभाई थी। साल 2000 में आई पहली ‘एक्स-मेन’ फिल्म से उन्होंने इस किरदार को पर्दे पर उतारा। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। ‘लोगान’ में भी उनके एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।

और पढ़ें: Netflix पर इस हफ्ते क्या देखें? ‘अक्का’ से ‘ढिंढोरा’ तक, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच आएंगी ये फिल्में और सीरीज

थिएटर से शुरू हुआ था अभिनय का सफर

पैट्रिक स्टीवर्ट का करियर सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों तक सीमित नहीं था। उन्होंने थिएटर की दुनिया में भी लंबा समय बिताया। वह करीब 14 साल तक रॉयल शेक्सपियर कंपनी से जुड़े रहे और ‘हैमलेट’, ‘मैकबेथ’ जैसे नाटकों में काम किया। उन्हें अपने अभिनय के लिए तीन ओलिवियर अवॉर्ड भी मिले। साल 2010 में उन्हें ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने नाइट की उपाधि से सम्मानित किया था।

और पढ़ें: BP Singh Death: कौन थे 'सीआईडी' और 'आहट' फेम प्रोड्यूसर बीपी सिंह, हार्ट अटैक से हुआ निधन