
Salman Khan Weight Loss: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो 'अलायंस' का फिनाले वीक चल रहा है। इस खास मौके पर सलमान खान अपने भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे। इस एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान ने अपनी फिटनेस और घटते वजन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
शो की एक वायरल क्लिप में सलमान खान, सोहेल से पूछते हैं कि उन्होंने कितना वजन कम किया है। इस पर सोहेल अपने एब्स दिखाते हुए बताते हैं कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है। इसके जवाब में सलमान कहते हैं, "मैंने 16 किलो वजन कम किया है।" सलमान का यह खुलासा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Salman Khan : You lost weight
Sohail Khan : 12 kg#SalmanKhan : I’m down to 16 kg
Everyone in the alliance is shocked pic.twitter.com/qUCSzIwHen— Devil V!SHAL (@VishalRC007) August 3, 2026
इस खुलासे से पहले भी सलमान खान अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में थे। हाल ही में वह मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के एक प्रोग्राम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके बदले हुए लुक पर प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंता भी जताई थी।
शो में सोहेल खान ने सलमान को बताया कि वह एक समय काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने एक इमोशनल पल का जिक्र करते हुए कहा कि वह स्टोररूम के दरवाजे पर बार-बार लात मार रहे थे। इसके बाद सलमान ने बाकी कंटेस्टेंट्स से पूछा कि क्या वे सोहेल को जरूरत से ज्यादा तनाव दे रहे हैं।
'अलायंस' शो में बातचीत के दौरान सलमान ने अपने करीबी दोस्त रितेश देशमुख पर हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक भी किया। उन्होंने कहा कि 'लॉक अप' में रितेश देशमुख की होस्टिंग की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। हालांकि, प्रोमो में इस मजाक के पीछे का पूरा रेफरेंस नहीं बताया गया, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
सलमान खान और रितेश देशमुख के बीच लंबे समय से अच्छी दोस्ती है। रितेश की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'राजा शिवाजी' में भी सलमान खान नजर आए थे। बताया जाता है कि रितेश के अनुरोध पर ही सलमान इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने थे।
सोहेल खान आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन 'अलायंस' में हिस्सा लेने के बाद वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शो में उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह की एंट्री के बाद भी दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई। फिनाले वीक तक पहुंचने पर सलमान खास तौर पर अपने भाई का हौसला बढ़ाने के लिए शो में शामिल हुए।
इस बार सलमान खान किसी होस्ट या सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक बड़े भाई की भूमिका में शो में पहुंचे। कई सालों तक 'बिग बॉस' होस्ट करने वाले सलमान को दर्शक हमेशा कंटेस्टेंट्स का मार्गदर्शन करते हुए देखते रहे हैं। लेकिन 'अलायंस' में उन्होंने अपने भाई के साथ खड़े होकर एक अलग और भावनात्मक रूप दिखाया, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी पसंद किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।