सलमान खान के पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती सलीम खान को आखिर क्या हुआ?

Published : Feb 17, 2026, 01:50 PM ISTUpdated : Feb 17, 2026, 02:01 PM IST

सलमान खान के परिवार से दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनके पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ जाने की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलमान सहित परिवार से अन्य सलीम साहब को देखने अस्पताल पहुंचे।

PREV
16
अस्पताल में भर्ती सलमान खान के पिता

सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई कि सभी लोग परेशान हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच सलमान खान, पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे।

26
लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान

90 साल के सलीम खान को मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें मंगलवार सुबह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था।

ये भी पढ़ें... Upcoming Romantic Movies: इश्क की बहार लेकर आ रही 7 रोमांटिक फिल्म, फिर धड़केगा दिलों का मौसम

36
सलीम खान की हेल्थ अपडेट

सलीम खान की हेल्थ को लेकर फिलहाल परिवार या फिर सलमान खान ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से उनका रूटीन चेकअप होना था और इसी वजह से वे अस्पताल में भर्ती हुए।

46
पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे सलमान खान

सलमान खान पिता सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। वे यहां एकदम टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे थे। चेहरे से सलमान थोड़े उदास भी नजर आए।

56
सलीम खान से मिलने पहुंचे दामाद

लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को देखने उनके दामाद अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे हैं। बता दें कि अतुल की पत्नी का नाम अलवीरा खान है।

66
सलीम खान का परिवार

सलीम खान के परिवार की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की है। उनकी पत्नियों के नाम सलमा खान और हेलन हैं। उनके 4 बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, अलवीर और सोहेल खान है। सलीम साहब ने अर्पिता को गोद लिया है।

ये भी पढ़ें... Ramayan के रामानंद सागर के बेटे की प्रेयर मीट, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories