'घूम के चमाट मारो', पैपराजी की घटिया हरकत पर भड़के सलमान खान, लड़कियों की यह सलाह

Published : Sep 20, 2026, 01:08 PM IST
Salman Khan Angry

सार

‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने पैपराजी की एक ऐसी हरकत पर सवाल उठाए, जिससे कई एक्ट्रेसेस असहज होती हैं। जानिए उन्होंने लड़कियों को क्या सलाह दी।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने अपनी शक्ल और गंजेपन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग से लेकर एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग तक पर रिएक्शन दिया। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उन्होंने महिलाओं की तस्वीरें खींचने के पैपराजी के तरीके पर दिया। सलमान ने बताया कि कैमरों के सामने कुछ ऐसे एंगल भी इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनसे एक्ट्रेसेस और दूसरी महिलाएं सहज महसूस नहीं करतीं। इसी मुद्दे पर उन्होंने फोटोग्राफर्स की सोच पर सवाल उठाते हुए साफ संदेश दिया।

सलमान खान ने पैपराजी के बैक शॉट्स पर उठाए सवाल

सलमान ने कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान पैपराजी की उस ट्रेंड पर बात की, जिसमें महिलाओं की तस्वीरें ऐसे एंगल से क्लिक की जाती हैं, जिन्हें वे पसंद नहीं करतीं। उन्होंने बताया कि अक्सर एक्ट्रेसेस के कार से उतरते या उसमें बैठते वक्त कैमरे खास एंगल तलाशते हैं। सलमान ने कहा, “एक टांगों का शॉट मिल जाए, और पीछे से एक शॉट, जो वे लेते हैं, जो किसी भी हीरोइन या लड़की को पसंद नहीं आता।”

यह भी पढ़ें : सीने में दर्द के बाद 'बिग बॉस 20' के सेट पर गिरे सलमान खान! अब खुद सामने आकर दी हेल्थ अपडेट

सई मांजरेकर से लेकर अलिजेह तक का किया जिक्र

अपनी बात समझाने के लिए सलमान ने ‘दबंग 3’ में उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सई मांजरेकर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सई को ऐसी फोटोग्राफी के दौरान असहज होते देखा है। सलमान नेहा धूपिया का भी जिक्र करते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की तस्वीरों को लेकर भी बात की और बताया कि उन्हें चलते हुए पीछे से क्लिक किया गया था।

‘जहां ऐसा हुआ, घूम के चमाट मारो’

सलमान ने उन महिलाओं को सीधे तौर पर अपनी आवाज उठाने की सलाह दी, जिन्हें इस तरह की फोटोग्राफी पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, “वो कौन लोग हैं? मैं ये उन सभी लड़कियों से कह रहा हूं जिन्हें ये पसंद नहीं है: जहां ऐसा हुआ, घूम के चमाट मारो।” यानी अगर कोई महिला इस तरह की तस्वीर खींचे जाने से असहज है, तो सलमान के मुताबिक उसे वहीं विरोध जताना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 20: आखिर क्यों स्टेज पर सलमान खान ने उतारी टी-शर्ट? कुशाल टंडन बोले-‘What a slap

सलमान खान ने रवैये को बताया ‘डिस्गस्टिंग’

सलमान ने इस तरह की फोटोग्राफी को “डिस्गस्टिंग” यानी बेहद घटिया करार दिया और सवाल किया कि सार्वजनिक जगहों या फंक्शन्स में बार-बार ऐसे शॉट लेने के पीछे फोटोग्राफर्स की मानसिकता क्या है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हो सकता है कुछ महिलाएं ऐसी तस्वीरों से परेशान न हों, लेकिन उनके मुताबिक कई एक्ट्रेसेस इस तरह की फोटोग्राफी को पसंद नहीं करतीं।

शादीशुदा और मां बन चुकी महिलाओं का भी जिक्र

सलमान ने कहा कि वह कई ऐसी एक्ट्रेसेस को जानते हैं, जिनमें शादीशुदा महिलाएं और मां बन चुकीं एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं, जो इस तरह के बैक शॉट्स से सहज नहीं होतीं। इस पूरे मुद्दे पर उनका फोकस यही रहा कि किसी महिला की तस्वीर उसकी मर्जी और सहजता को नजरअंदाज करके नहीं खींची जानी चाहिए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Toxic ने रचा इतिहास, 25वें दिन 100% उछली कमाई, ‘पेड्डी’ को पछाड़ बनी 2026 की सबसे कमाऊ साउथ फिल्म
नीना गुप्ता ने आर्चना पूरन सिंह को किया था रिप्लेस, लेकिन 22 एपिसोड बाद ही बाहर किया, जानें पूरा मामला