बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने उम्र और वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया। कैमरे के सामने टी-शर्ट उठाने के उनके अंदाज पर कुशाल टंडन ने भी रिएक्शन दिया।
‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। अपनी उम्र, वजन और लुक पर होने वाली कमेंट्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कैमरे के सामने अपनी हैट और जैकेट उतार दी। इसके बाद उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।
ट्रोलर्स को सलमान का सीधा जवाब
‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान खान कंटेस्टेंट स्काउट के साथ ट्रोलिंग को लेकर बात करते नजर आए। इसी दौरान उन्होंने खुद पर होने वाली ऑनलाइन कमेंट्स का भी जिक्र किया। सलमान ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनके वजन और उम्र को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं। बॉलीवुड के भाई जान ने कहा कि
हर शो में अचानक उम्र को लेकर बातें होने लगती हैं कि ‘वो बूढ़ा हो गया है। आप किस बात पर ट्रोल करना चाहते हैं? उसके वजन पर, उसके लुक्स पर, उसके खानदान पर, किसी की मुस्कान पर, किसी के फ्लॉप होने पर, किसी के मां बनने पर? आप अपनी परवरिश दिखा रहे हैं। हां, मैं 60 साल का हो गया हूं यार।'
कैमरे के सामने दिखाया अपना अंदाज
इस दौरान सलमान ने अपनी टी-शर्ट और हैट उतार दिया। वो इस एक्शन से ट्रोलर्स को जवाब देने की कोशिश की। यह पूरा पल ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार के प्रोमो और एपिसोड से जुड़ी चर्चाओं का हिस्सा बना। सलमान का कहना था कि किसी की उम्र या शरीर को लेकर मजाक उड़ाने के बजाय लोगों को अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए।
कुशल टंडन ने सलमान के अंदाज पर किया कमेंट
सलमान खान के इस अंदाज पर टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे ट्रोलर्स के लिए करारा जवाब बताते हुए लिखा, “What a slap to trollers।”

सलमान ने पैपराजी को लेकर भी कही बात
इस एपिसोड में सलमान खान ने सिर्फ सोशल मीडिया ट्रोलिंग की बात नहीं की। उन्होंने पैपराजी के कुछ ऐसे व्यवहार पर भी सवाल उठाया, जिसमें सेलेब्स की निजी तस्वीरें या असहज एंगल से तस्वीरें लेने की कोशिश की जाती है। सलमान ने सेलेब्रिटीज की प्राइवेसी और उनकी तस्वीरें लेने के तरीके को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
इसे भी पढ़ें: Salman Khan Upcoming Films: सलमान खान की झोली में 9 बड़ी मूवी, 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!
सलमान खान का वर्क प्रोफाइल
सलमान खान हिंदी सिनेमा के अभिनेता, निर्माता और टेलीविजन होस्ट हैं। फिल्मों में लंबे करियर के साथ वह कई सालों से ‘बिग बॉस’ के होस्ट के तौर पर भी जुड़े हुए हैं। उनकी पहचान ‘दबंग’, ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर’ जैसी फिल्मों से बनी है। फिलहाल सलमान खान हर शनिवार और रविवार बिग बॉस 20 में नजर आते हैं।
और पढ़ें: Bigg Boss 20 Eviction: रोहेद खान बने पहले एविक्टेड कंटेस्टेंट? आसिफ खान और स्काउट हुए सेफ
