MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Upcoming Films: सलमान खान की झोली में 9 बड़ी मूवी, 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

Salman Khan Upcoming Films: सलमान खान की झोली में 9 बड़ी मूवी, 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

सलमान खान की बतौर लीड एक्टर पिछली फिल्म 'सिकंदर' 2025 में आई थी, जो फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन उनकी आने वाली फिल्मों की कतार लंबी है। इनमें से ज्यादातर 2027 और 2028 में रिलीज होंगी। जानिए सलमान खान की अपकमिंग मूवीज के बारे में...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Sep 18 2026, 03:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
1. मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस
Image Credit : Instagram

1. मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस

रिलीज डेट : फिलहाल तय नहीं

सलमान खान की मोस्ट अवैटेड फिल्मों में ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नाम सबसे आगे है। यह प्रोजेक्ट पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से सुर्खियों में था। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कहानी देशभक्ति और युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म को अभी तक CBFC से क्लियरेंस नहीं मिला है, जिसके रिलीज डेट का इंतज़ार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
2. मॉन्स्टर
Image Credit : Instagram

2. मॉन्स्टर

रिलीज डेट : ईद 2027

सलमान खान पहली बार साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पैदीपल्ली के साथ काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को ‘SVC63’ के नाम से जाना जा रहा है। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। इसमें सलमान खान के साथ नयनतारा की जोड़ी नजर आने की चर्चा है। रिपोर्ट्स में इसे बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर बताया गया है, जिसमें दर्शकों को बड़े पैमाने पर एक्शन देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : 2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, 7 दिन में 10 करोड़ से नीचे सिमटी, डुबो दी 90% से ज्यादा लागत

39
3. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म
Image Credit : Instagram

3. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म

रिलीज डेट : अभी तय नहीं

हाल ही में ऐसी ख़बरें आईं कि सलमान खान राकेश ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही अपकमिंग फिल्म में महाभारत के वीर योद्धा कर्ण का किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त 2027 में यह फिल्म फ्लोर पर आएगी।

49
4. राज एंड डीके के साथ सुपरहीरो फिल्म
Image Credit : Instagram

4. राज एंड डीके के साथ सुपरहीरो फिल्म

रिलीज डेट : अभी तय नहीं

सलमान खान के खाते में राज एंड डीके के साथ एक सुपरहीरो फिल्म भी बताई जा रही है। राज एंड डीके ‘द फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। चर्चा है कि यह फिल्म अक्टूबर 2026 में फ्लोर पर जा सकती है। इस प्रोजेक्ट को सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें :'हनुमान अंश' के 6 हफ्ते: कमाई लागत से 135 गुना, प्रॉफिट 13421%, जानिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन

59
5. दबंग 4
Image Credit : Instagram

5. दबंग 4

रिलीज डेट : अभी तय नहीं

सलमान खान की हिट फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ के चौथे पार्ट को लेकर भी फैंस के बीच लगातार चर्चा है। अरबाज खान पहले ही संकेत दे चुके हैं कि ‘दबंग 4’ बनाई जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और इसे कब रिलीज किया जाएगा, इस बारे में फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

69
6. किक 2
Image Credit : Instagram

6. किक 2

संभावित रिलीज : 2027/2028

सलमान खान की एक्शन फ्रेंचाइजी ‘किक’ का अगला पार्ट भी उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है। ‘किक 4’ साल 2014 में रिलीज हुई ‘किक’ का सीक्वल होगी। इस फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला करेंगे और प्रोजेक्ट का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। हालांकि, फिल्म की कहानी और बाकी स्टारकास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसकी रिलीज 2027 या 2028 के दौरान होने की चर्चा है।

79
7. मिशन चुलबुल सिंघम
Image Credit : Instagram

7. मिशन चुलबुल सिंघम

रिलीज डेट : अभी तय नहीं

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म का संकेत ‘सिंघम अगेन’ के क्रेडिट सीन में दिया गया था। ‘मिशन चुलबुल सिंघम’ में सलमान खान और अजय देवगन के साथ नजर आने की बात कही गई है। फिल्म को लेकर दोनों सितारों के फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कहानी, शूटिंग शेड्यूल और रिलीज डेट से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

89
8. पवनपुत्र भाईजान
Image Credit : Instagram

8. पवनपुत्र भाईजान

रिलीज डेट : अभी तय नहीं

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को लेकर भी लंबे समय से चर्चा चल रही है। ‘पवनपुत्र भाईजान’ की कहानी वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। फिल्म में सलमान खान के साथ हर्षाली मल्होत्रा की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, रिपोर्ट्स में कबीर खान के दोबारा निर्देशक की कुर्सी संभालने की संभावना भी बताई गई है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग, स्टारकास्ट और रिलीज से जुड़ी बाकी जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

99
9. टाइगर vs पठान
Image Credit : Instagram

9. टाइगर vs पठान

स्टेटस : फिलहाल होल्ड पर

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की चर्चित फिल्मों में ‘टाइगर vs पठान’ भी शामिल है। इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान को आमने-सामने देखने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट और शूटिंग टाइमलाइन पर काम जारी है। इसी वजह से प्रोजेक्ट को अस्थायी तौर पर होल्ड किए जाने की बात सामने आई है। फिल्म को लेकर आधिकारिक अपडेट का अभी इंतजार है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vibe Movie Review: कैसी है प्रिटी जिंटा-कुणाल की फिल्म? थिएटर जाने से पहले जानें 5 खूबियां और 5 कमियां
Recommended image2
कब होगी 12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर- समय रैना की शादी? करीबी ने बता दी पूरी प्लानिंग!
Recommended image3
₹1.79 लाख का iPhone 18 Pro Max लेकर घूम रहे ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम
Recommended image4
Friday OTT Release: 'Lust Stories 3' से 'Irumudi' तक, इस शुक्रवार OTT पर क्या देखें?
Recommended image5
नई मां की बॉडी पर कमेंट करने वालों को TV की पार्वती की फटकार, लिखा खास मैसेज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved