
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं। इसी बीच उनकी प्रॉपर्टी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने बांद्रा वेस्ट स्थित अपना एक फ्लैट करोड़ों रुपये में बेच दिया है। इस सौदे से उन्हें अच्छा मुनाफा भी हुआ है। दूसरी ओर, खान परिवार समुद्र किनारे बन रहे अपने नए छह मंजिला बंगले में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है। कई दशकों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने वाले सलमान के लिए यह बदलाव बेहद खास माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने बांद्रा वेस्ट स्थित शिव आस्थान हाइट्स में मौजूद अपना 758 वर्गफुट कारपेट एरिया वाला फ्लैट 3.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। बताया जा रहा है कि यह रजिस्ट्री 9 जुलाई 2026 को पूरी हुई। इस फ्लैट के साथ दो कार पार्किंग की सुविधा भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि सलमान खान ने यह फ्लैट साल 2015 में 2.88 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इसे बेचने पर उन्हें करीब 62 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, खरीदार ने स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और उनका परिवार जल्द ही गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर बन रहे अपने नए सी-फेसिंग बंगले में शिफ्ट होगा। कई दशकों से गैलेक्सी अपार्टमेंट खान परिवार का स्थायी पता रहा है, इसलिए यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि नया घर बांद्रा के चिम्बई इलाके में बन रहा है। यह ग्राउंड + स्टिल्ट + 6 मंजिला रिहायशी भवन होगा। निर्माण के लिए संबंधित प्राधिकरणों से मंजूरी मिल चुकी है और पूरे प्रोजेक्ट का काम तय डेवलपर की देखरेख में किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस जमीन पर नया बंगला बन रहा है, उसे साल 2011 में सलमान खान की मां सलमा (सुशीला चरक) ने खरीदा था। वहां पहले एक पुराना दो मंजिला बंगला था, जिसे जर्जर हालत के कारण गिरा दिया गया। अब उसी जगह आधुनिक रिहायशी इमारत तैयार की जा रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन इसे अभी तक सेंसर बोर्ड के पास प्रमाणन के लिए नहीं भेजा गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।