Bigg Boss 20 से पहले बड़ा लीक! फाइनल कंटेस्टेंट का नाम हो गया रिवील

Published : Feb 11, 2026, 01:29 PM IST

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद इसके अगले सीजन 20 का बेताबी से इंतजार हो रहा है। अभी बिग बॉस 20 की अनाउंसमेंट नहीं हुई है, बावजूद इसके शो के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम लीक हो गया है। आखिर कौन ये कंटेस्टेंट, आइए जानते हैं…

PREV
16
सलमान खान का बिग बॉस

सलमान खान का टीवी की सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। दर्शक भी इसे देखने के लिए क्रेजी नजर आते हैं। दिसंबर 2025 में शो के सीजन 19 का फिनाले हुआ था। फिनाले के दौरान सलमान ने कहा था कि अलगे सीजन में मिलते हैं।

26
बिग बॉस 20 लेटेस्ट अपडेट

आपको बता दें कि टीवी के मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन यानी सीजन 20 का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स द्वारा इसे लेकर कोई अपडेट या हिंट शेयर नहीं किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि सीजन 20 के लिए एक कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम रिवील हो गया है। आइए, जानते हैं आखिर कौन है ये…

ये भी पढ़ें... RSS कार्यक्रम में Salman की मौजूदगी पर बोले Eknath Shinde, महाराष्ट्र डिप्टी CM ने किसका किया सपोर्ट

36
कौन है बिग बॉस 20 का पहला फाइनल प्रतिभागी

बिग बॉस 20 ने अभी तक अपने फाइनल कंटेस्टेंट्स या फिर शो की डेट भी घोषित नहीं की है, लेकिन इसे लेकर अफवाहें उड़ना शुरू हो गई हैं। इस बार अफवाहों का कारण कोई टीवी एक्टर या सोशल मीडिया पर्सनैलिटी नहीं है। ये नाम भागीरथ भट्ट का है, जो फिल्मों और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

46
क्यों वायरल हो रहा सितारवादक भागीरथ भट्ट का नाम

सोशल मीडिया पर अटकलें शुरू हो गईं, जहां फैन पेजों पर दावा किया जा रहा है कि भागीरथ भट्ट बिग बॉस 20 के प्रतियोगियों में से एक हो सकते हैं। अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ना ही मेकर्स और ना ही भट्ट ने इसे लेकर कोई स्टेटमेंट दिया है। हालांकि, भागीरथ का नाम वायरल होने से खलबली मची हुई है, क्योंकि वो एकदम डिफरेंट फील्ड से हैं।

56
कौन हैं भागीरथ भट्ट?

भागीरथ भट्ट का जन्म गुजरात के जामनगर में हुआ था। वे एक संगीत परिवार में पले-बढ़े और छह साल की उम्र में अपने पिता पंकजकुमार भट्ट से सितार सीखना शुरू किया। बाद में उन्होंने संगीत में प्रशिक्षण प्राप्त किया और महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा से गोल्ड मेडल जीता। उनके सितार की धुन कई मशहूर प्रोजेक्ट्स में सुनाई देती है। उन्होंने पद्मावत, भूल भुलैया 3 और मिशन रानीगंज जैसी फिल्मों के संगीत में योगदान दिया है। उनका संगीत हीरामंडी, बंदिश बैंडिट्स और कोटा फैक्ट्री जैसी वेब सीरीज में भी सुनने को मिलता है।

66
कब शुरू हो सकता है बिग बॉस 20

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस का नया सीजन 20 इस साल सितंबर में शुरू हो सकता है। फिलहाल इसे लेकर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आई है। हालांकि, फैन्स बिग बॉस के नए सीजन के बारे में जानने को काफी उत्सुक है।

ये भी पढ़ें... अंबानी खानदान की वो बहू जो रही हीरोइन, 13 साल में की 35 फिल्में-28 हुई Flop

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories