किसने दी रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी? फिरौती में मांगे करोड़ों-पुलिस अलर्ट

Published : Feb 11, 2026, 10:19 AM IST

हाल में रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी की गई थी। अब रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर वॉइज मैसेज के जरिए धमकी देते हुए फिरौती में करोड़ों की रकम मांगी है। इस धमकी से बाद मुंबई पुलिस अर्ल्ट हो गई है।

PREV
16
किसने दी रणवीर सिं को धमकी?

रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी करने के बाद अब धुरंधर रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर को धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। धमकी मिलते ही रणवीर के घर के बाहर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है।

26
रणवीर सिंह को धमकी देने वाले ने क्या कहा?

आपको बता दें कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा मैसेज मिला। जानकारी की मानें तो उनको व्हाट्सऐप वॉइस मैसेज के जरिए धमकी दी गई। इस मैसेज में करोड़ों रुपए की डिमांड की गई। इस मैसेज के आने के बाद से मुंबई पुलिस में खलबली मच गई है, क्योंकि पुलिस पहले से रोहित शेट्टी गोलीबारी केस की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें... Rajpal Yadav के लिए 6 लोगों ने खोला दिल, मदद की रकम जानकर रह जाएंगे हैरान

36
रणवीर सिंह की बढ़ाई सिसक्योरिटी

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह को धमकी वाला मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने उनके घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। पुलिस लगातार उनके घर पर नजर रखे है और बारिकी से जांच कर रही है।

46
रणवीर सिंह को अंजाम भुगतने की धमकी

रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद पुलिस ऑफिसर्स ने बताया कि वॉइस मैसेज में आरोपी ने ये भी धमकी दी है कि यदि बड़ी रकम नहीं दी गई इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वॉइस मैसेज को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

56
धुरंधर की वजह से लाइमलाइट में रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की वजह से लाइमलाइट में बने हुए है। उनकी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था। फिल्म की रिलीज को 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं और ये अभी भी सिनेमाघरों में चल रही हैं।

66
रणवीर सिंह की धुरंधर का कलेक्शन

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1349 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं। अब इसका सीक्वल धुरंधर द रिवेंज आ रहा है, जो इसी साल 19 मार्च को रिलीज होगा। 

ये भी पढ़ें... अंबानी खानदान की वो बहू जो रही हीरोइन, 13 साल में की 35 फिल्में-28 हुई Flop

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories