
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
SRFTI में छात्रों के प्रदर्शन पर मीरा चोपड़ा ने तीखी नाराजगी जताई है। अभिनेत्री ने विरोध के तरीके और संस्थान में जारी बवाल पर सवाल उठाए हैं।
कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट यानी SRFTI में जारी विवाद अब फिल्मी दुनिया तक पहुंच गया है। प्रियंका चोपड़ा की कजिन और अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने छात्रों के प्रदर्शन के तरीके पर कड़ी नाराजगी जताई है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने साफ कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन इसके नाम पर तोड़फोड़, गाली-गलौज और अधिकारियों को डराना सही नहीं है। उन्होंने संस्थान को राजनीतिक अखाड़ा बनाने पर भी सवाल उठाए। आखिर SRFTI के प्रदर्शन को लेकर मीरा चोपड़ा ने और क्या-क्या कहा?