
Yogi BIG ANNOUNCEMENT: UP में होगी सरकारी नौकरियों की बरसात, CM योगी का धांसू प्लान!
उत्तर प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के पहले चरण में पांच जिलों को शामिल किया गया है, जबकि आगे इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों तक पहुंचाने की तैयारी है। सीएम योगी ने 18 मंडल मुख्यालयों पर रोजगार केंद्र स्थापित करने, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को ट्रेनिंग देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने अपनी सरकार में 9.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का दावा भी किया।