
SACHIN PILOT: सचिन पायलट ने बताया कांग्रेस का नेक्स्ट प्लान, ज्ञानेश कुमार-BJP पर क्या कहा-सुनिए
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक खास इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पायलट ने 13.3 करोड़ वोटरों के नाम कटने के दावे, बंगाल में SIR प्रक्रिया, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस मॉक इम्पीचमेंट क्यों कर रही है और निष्पक्ष चुनाव को लेकर विपक्ष की मांग क्या है।