RK Sinha Death: पूर्व BJP सांसद को AIIMS पहुंचकर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी श्रद्धांजलि

Share this Video

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि देने AIIMS पहुंचे। आरके सिन्हा बीजेपी के शुरुआती नेताओं में शामिल थे। वह SIS ग्रुप के संस्थापक भी थे और 2014 से 2020 तक राज्यसभा सांसद रहे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पटना लाए जाने की जानकारी सामने आई है।

Related Video