RAILWAY BIG UPDATE: अब बेचराजी से साबरमती सिर्फ 1 घंटा 20 मिनट में, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Share this Video

गुजरात के मेहसाणा जिले के बेचराजी को 118 साल बाद पहली बार ब्रॉड गेज पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बेचराजी से साबरमती के बीच पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। करीब 9 साल पहले गेज कन्वर्जन के चलते यहां पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। अब नई ट्रेन शुरू होने से अहमदाबाद, मेहसाणा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंचना आसान होगा। रेलवे के मुताबिक, बेचराजी से साबरमती का सफर करीब 1 घंटा 20 मिनट में पूरा होगा। जानिए ट्रेन का टाइम, किराया और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं।

Related Video